फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर खूब मिस किया लोगों ने 'लक्ष्मी' को, अक्षय से पहले इन कलाकारों ने भी धरा किन्नर का रूप

Tue, 26 May 2020 06:40 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 8
अक्षय कुमार, सदाशिव अमरापुरकर और परेश रावल - फोटो : Social Media
सब कुछ ठीक होता तो बीते वीकएंड हिंदी सिनेमा के शौकीनों से सिनेमाघरों में 'राधे' भी मिलता और 'लक्ष्मी' भी। राधे यानी सलमान खान ने ईद पर अपने चाहने वालों को तोहफे में अपने कुछ नए उत्पाद और एक गाना दिया। अक्षय कुमार ने ईद पर मुंबई में शूटिंग का नारियल फोड़ा।  लेकिन, अक्षय को लक्ष्मी के रूप में देखने की कसक अब भी बाकी है। हालांकि, अमिताभ बच्चन की फिल्म 'लावारिस' के गीत 'मेरे अंगने में' से लेकर आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान तक लिपस्टिक लगाकर अदाएं दिखा चुके हैं।  ‘चाची 420’ के कमल हासन और ‘आंटी नंबर 1’ के गोविंदा भी इस सूची में शामिल हैं। लेकिन, हम यहां बात कर रहे हैं उन किरदारों की जो परदे पर न महिला बने और न ही पुरुष। हिंदी सिनेमा में लक्ष्मी बॉम्ब के अलावा हुए इन चमत्कारों पर आइए डालते हैं, एक नजर।
विज्ञापन

2 of 8
शरद केलकर - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
शरद केलकर
'बाहुबली' फिल्म में महेंद्र और अमरेंद्र बाहुबली को आवाज देने वाले कलाकार शरद केलकर भी अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बम' में एक ट्रांसजेंडर के अवतार में नजर आएंगे। हालांकि उनके किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन एक बार मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में फिल्मिस्तान स्टूडियो में उन्हें साड़ी, बड़े बाल और माथे पर बिंदी लगाए देखा गया था। तब से अंदाजा लगाया जा रहा है कि शरद भी फिल्म में एक ट्रांसजेंडर ही बनेंगे।
विज्ञापन

3 of 8
अदा शर्मा - फोटो : Social Media
अदा शर्मा
भारतीय सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक अदा शर्मा ने 'कमांडो' फिल्मों से दर्शकों का खूब ध्यान खींचा है। अदा फिल्म 'मैन टू मैन' में एक ट्रांसजेंडर महिला की भूमिका निभाएंगी। इसकी कहानी अभिनेता नवीन कस्तूरिया के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आपस में शादी कर लेते हैं। लेकिन बाद में पता चलता है कि अदा जैविक तौर पर आदमी हैं जो सर्जरी करवाने के बाद महिला बन गई हैं। यह फिल्म काफी दिनों से बनकर तैयार हो चुकी है लेकिन अभी तक रिलीज नहीं हुई है।
 

4 of 8
प्रशांत नारायणन - फोटो : Social Media
प्रशांत नारायणन
इस अभिनेता ने इमरान हाशमी की फिल्म 'मर्डर 2' में एक ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाकर सबको चौंका दिया था। धीरज पांडे के किरदार में प्रशांत ने एक ऐसे साइको किलर की भूमिका निभाई है जो महिलाओं को मारने से पहले उन्हें मौत से भी ज्यादा तड़पाता है। उनके इस काम की समीक्षकों ने तो खूब सराहना की लेकिन उनकी निर्दयता पर दर्शकों से उन्हें बहुत गालियां मिली।
विज्ञापन

5 of 8
परेश रावल - फोटो : Social Media
परेश रावल
हिंदी सिनेमा के सबसे गंभीर कलाकारों में से एक परेश रावल ने 1997 में रिलीज हुई महेश भट्ट की फिल्म 'तमन्ना' में एक किन्नर की भूमिका निभाई है। फिल्म में उनके किरदार का नाम टिक्कू है जो एक ऐसी लड़की तमन्ना को पाल पोस कर बड़ा करने का काम करता है जिसे उसके रईस परिवार वाले उसके जन्म के वक्त ही खत्म कर देना चाहते थे। इस किरदार ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
विज्ञापन

6 of 8
सदाशिव अमरापुरकर - फोटो : Social Media
सदाशिव अमरापुरकर
जब ट्रांसजेंडर किरदारों की बात चले और सदाशिव अमरापुरकर के किरदार महारानी का नाम ना आए तो वह सूची पूरी नहीं मानी जा सकती। 1991 में आई फिल्म 'सड़क' में महारानी का किरदार निभाकर सदाशिव ने अपने आपको हमेशा के लिए अमर कर लिया। यह किरदार असल जिंदगी के इंसान पर आधारित था। इसके लिए सदाशिव को कई पुरस्कारों से नवाजा गया।
विज्ञापन

7 of 8
महेश मांजरेकर - फोटो : Social Media
महेश मांजरेकर
'रज्जो' फिल्म में बेगम का किरदार निभा कर महेश मांजरेकर ने तो सभी दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया था। वह कंगना रनौत की इस फिल्म में एक ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आए। यह फिल्म एक वेश्यालय पर फिल्माई गई है। फिल्म में महेश मांजरेकर के किरदार को दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना मिली।
विज्ञापन

8 of 8
आशुतोष राणा - फोटो : Social Media
आशुतोष राणा
आशुतोष राणा ने हिंदी फिल्मों में इतने बेहतरीन किरदार निभाए हैं कि उन्हें तो लोग हकीकत में एक खलनायक समझने लगे थे। 'संघर्ष' फिल्म में उन्होंने लज्जा शंकर पांडे नाम के एक ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाई है जो बच्चों को पकड़ता है और उनका बलिदान देता है। उन बच्चों की चीख-पुकार उसके लिए कोई मायने नहीं रखती है। दर्शकों के दिमाग में भी उनका यह किरदार क्रूरता के कारण बस गया।

लॉकडाउन में बोरियत मिटा देंगी क्राइम पर आधारित ये 10 वेब सीरीज, देखिए पूरी लिस्ट

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें