फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका कक्कड़ ने पति शोएब के साथ मनाई ईद, खूबसूरत तस्वीरें साझा कर फैंस को ऐसे दी मुबारकबाद

Tue, 26 May 2020 02:47 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम - फोटो : Social Media
छोटे पर्दे की सिमर यानी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम, दोनों काफी चर्चाओं में रहते हैं। दोनों टेलीविजन के खूबसूरत कपल्स में से एक हैं। इन दोनों की ही फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। दीपिका अक्सर अपने पति और ससुराल वालों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। फिर आज तो मौका ईद का था तो दीपिका कैसे पीछे रहतीं।
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में आज 'ईद-उल-फितर' का त्योहार मनाया गया। लॉकडाउन के बीच सभी ने अपने घर पर ही रहते हुए इस त्योहार को अपने परिवार के साथ मनाया। इसी तरह 'ससुराल सिमर का' फेम अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने भी पति शोएब इब्राहिम के साथ इस त्योहार को मनाया। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका कक्कड़ - फोटो : Social Media
दीपिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपना ईद लुक, फैंस के साथ साझा किया है। दीपिका ने अपनी तस्वीरें साझा करते हुए सभी को 'ईद मुबारक' कहा है। तस्वीर में दीपिका गुलाबी रंग का कॉटन सूट पहने हुईं हैं। इसके साथ उन्होंने हाथों में मैचिंग चूड़ियां पहनी हैं। दीपिका ने अपना लुक भले ही सिंपल रखा हो, लेकिन वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
 

4 of 5
दीपिका कक्कड़ - फोटो : Social Media
इसके अलावा दीपिका ने शाम के समय की तस्वीरें भी साझा की हैं। जिसमें वो काले रंग का सूट पहने हुए नजर आ रही हैं। उनके साथ पति शोएब भी काले रंग का पठानी पहने नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ दीपिका ने एक बार फिर से अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि इससे पहले रमजान के पाक महीने में भी दीपिका ने पति शोएब के साथ रोजा रखा था। इस दौरान दोनों ने अपनी कई तस्वीरें भी साझा की थीं। इन तस्वीरों को भी फैंस ने खूब पसंद किया था। पूरे रमजान के दौरान दीपिका और शोएब की जोड़ी सोशल मीडिया पर चर्चा में रही। दीपिका का सिंपल लुक उनके फैंस के दिलों में घर कर गया।

पढ़ें: ट्विंकल खन्ना ने किया ईद पर नानी को याद, बोलीं- 'आज दिल और टेबल दोनों खाली हैं'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें