फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: बॉलीवुड के ये एक्टर्स अपनी फिल्मों में कर चुके हैं खतरनाक स्टंट, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

Mon, 10 Apr 2023 03:57 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड एक्टर्स - फोटो : Amar ujala
बॉलीवुड में हर महीने कई फिल्में रिलीज होती हैं, जिसमे से कई फिल्में रोमांटिक होती हैं, तो कई फिल्में एक्शन से भरपूर होती हैं। इन एक्शन फिल्मों में कलाकार अपने बॉडी डबल का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि बॉलीवुड में कई सितारें ऐसे भी हैं, जो ज्यादातर अपनी फिल्मों में एक्शन खुद करते हैं। आज हम बॉलीवुड के उन्हीं कलाकारों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी कई फिल्मों में खुद स्टंट किए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
ऋतिक रोशन - फोटो : social media
ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म कहो ना प्यार है से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में एक्टर ने कई स्टंट खुद ही किए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। साथ ही  उन्होंने अपनी एक्शन फिल्म बैंग बैंग में भी खुद ही स्टंट किए थे। 
विज्ञापन

3 of 7
जॉन अब्राहम - फोटो : social media
जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम ने बॉलीवुड में तमाम एक्शन फिल्में की हैं। वह कई फिल्मों में खुद ही स्टंट करते हुए नजर आए हैं। एक्टर ने मूवी फोर्स,फोर्स 2, रॉकी हैंडसम जैसी फिल्मों में बिना बॉडी डबल की मदद के स्टंट सीन शूट किए हैं। हालांकि कई बार एक्टर चोटिल भी हुए हैं, इसके बाद भी उन्होंने अपनी फिल्मों में खुद स्टंट किए हैं। 

4 of 7
अक्षय कुमार - फोटो : social media
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार बॉलीवुड के एक ऐसे कलाकार हैं, जो शुरुआत से ही एक्शन फिल्मों में नजर आए हैं। एक्टर को खिलाड़ी कुमार कहा जाता है। अक्षय ने अपनी कई फिल्मों में खुद स्टंट किए हैं। वह मार्शल आर्ट में भी काफी माहिर हैं। अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म खिलाड़ी 420, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, सिंह इज किंग जैसी कई मूवी में स्टंट खुद से किए हैं।
विज्ञापन

5 of 7
टाइगर श्रॉफ - फोटो : social media
टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने भी अपनी फिल्म बागी, बागी 2, डेब्यू फिल्म हीरोपंती में एक्शन सीन किए हैं। एक्टर ने अपनी इन फिल्मों में स्टंट खुद से किए थे। 

Samantha: सामंथा ने फर्राटेदार हिंदी बोल जीता फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन

6 of 7
अजय देवगन - फोटो : social media
अजय देवगन
अजय देवगन ने बॉलीवुड के बहुत बड़े कलाकार हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी हैं। अजय ने अपनी डेब्यू फिल्म फूल और कांटे में कई एक्शन सीन शूट किए थे और इस फिल्म में ज्यादातर स्टंट अजय ने खुद किए थे। इस फिल्म में एक्टर ने कई फिल्मों में खतरनाक स्टंट खुद से किए हैं। 

Boney Kapoor: कर्नाटक में चुनाव अधिकारियों ने जब्त किए 39 लाख के चांदी के बर्तन, बोनी कपूर का नाम आया सामने
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विद्युत जामवाल - फोटो : social media
विद्युत जामवाल
विद्युत जामवाल बॉलीवुड के हॉटेस्ट एक्टर कहे जाते हैं। वह अपने बेहतरीन फिजिक के लिए जाने जाते हैं। साथ ही विद्युत मार्शल आर्ट में भी काफी माहिर हैं। एक्टर ने भी अपनी कई फिल्मों में एक्शन सीन बिना किसी मदद के किए हैं। उन्होंने अपनी फिल्म जंगली में स्टंट खुद किए थे। 

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन की तबीयत अब भी नाजुक, शूटिंग दोबारा शुरू करने में लगेगा वक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें