फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के ये छह स्टार नहीं मनाते होली, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे फैंस

Tue, 10 Mar 2020 11:22 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bollywood - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सितारें होली पर खूब झूमते हैं। ज्यादातर स्टार्स इस मौके पर रंग पर सराबोर नजर आते हैं। लेकिन कुछ एक्टर्स ऐसे भी हैं जो होली पर एन्जॉय नहीं करते। मतलब ये कि उन्हें रंगों का ये त्योहार पसंद नहीं है। इसे न मनाने के पीछे उनकी अपनी अलग-अलग वजहें हैं। चलिए आपको ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताते हैं जो होली मनाना पसंद नहीं करते।
विज्ञापन

2 of 6
टाइगर श्रॉफ - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

टाइगर श्रॉफ

इस लिस्ट सबसे पहला नाम बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ का आता है। उन्हें होली पर इस्तेमाल होने वाले रंगों से डर लगता हैं। इसके अलावा टाइगर मानते हैं कि कि लोग होली पर पानी की बहुत बर्बादी करते हैं। इस वजह से टाइगर रंगों के इस त्योहार से दूरी बनाकर रखते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ranveer singh - फोटो : Amar Ujala

रणवीर सिंह

बॉलीवुड के बिंदास एक्टर रणवीर सिंह भी होली के त्योहार को खास पसंद नहीं करते। उन्हें अपने चेहरे पर रंग लगवाना बिलकुल पसंद नहीं है। रणवीर मानते हैं कि होली वजह लोग काफी गंदगी फैलाते हैं जिससे पर्यावरण का नुकसान होता है। हालांकि उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण को होली पसंद है।

4 of 6
kareena ranbir

करीना कपूर और रणबीर कपूर

करीना कपूर और उनके भाई रणबीर कपूर भी होली नहीं मनाते। एक वक्त पर पूरा कपूर परिवार साथ में होली मनाता था। उनके दादा राज कपूर होली पर शानदार पार्टी दिया करते थे जिसमें बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां शामिल होती थीं। लेकिन राज कपूर के निधन के बाद ये पार्टी बंद हो गई और इसी वजह अब दोनों स्टार होली नहीं मनाते।
विज्ञापन

5 of 6
John Abraham - फोटो : Social Media

जॉन अब्राहम

इस लिस्ट में जॉन अब्राहम का नाम  भी आता है। उनके मुताबिक लोग  होली पर कई खतरनाक केमिकल वाले रंगो का उपयोग करते हैं जिसके चलते पर्यावरण को नुकसान होता है। इसके अलावा जॉन को लगता है कि होली की आड़ में कई लोग महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
karan johar - फोटो : Social Media

करण जौहर

निर्माता और निर्देशक करण जौहर भी होली नहीं मनाते। उन्हें रंगों से डर लगता है। करण ने एक शो में बताया था कि बचपन में एक बार वो अमिताभ बच्चन की होली पार्टी में गए थे। इस दौरान अभिषेक बच्चन ने उन्हें उठाकर रंग से भरे पानी के पूल में फेंक दिया था। इसके बाद से उनका डर और बढ़ गया।

जवानी में होली पर ऐसे हुड़दंग मचाते थे अमिताभ, थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर याद किए पुराने दिन
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें