फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्रदराज होने पर भी बेहद फिट हैं ये बॉलीवुड अभिनेता, अनिल कपूर 63 के होकर लगते हैं 36 के

Sun, 11 Oct 2020 06:12 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड के फिट अभिनेता - फोटो : Instagram
बॉलीवुड में यूं तो हर कोई अपनी- अपनी फिटनेस का बेहद ख्याल रखता है। लेकिन कई अभिनेता ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी उम्र तक को मात दी है। ये अभिनेता 50 साल के ऊपर हैं लेकिन इनकी फिटनेस देखकर कोई भी मात खा जाए। 50-60 साल की उम्र होने के बाद भी ये अभिनेता आज भी 32-36 के दिखते हैं। इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसे ही अभिनेताओं के बारे में जिन्हें उम्र महज छूकर गुजर जाती है....
विज्ञापन

2 of 6
अनिल कपूर - फोटो : Instagram
अनिल कपूर
फिटनेस की लिस्ट में अनिल कपूर का नाम सबसे ऊपर आता है। 80- 90 के दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे अनिल कपूर का वर्चस्व आज भी कायम है। अनिल कपूर सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। उनकी उम्र 63 साल है लेकिन लगते वो आज भी 36 साल के ही हैं। उनसे छोटी उम्र के अभिनेता भी फिटनेस के मामले में उनके आगे पानी भरते हुए दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
शेखर सुमन - फोटो : Instagram: @shekharsuman
शेखर सुमन
अनिल कपूर की ही तरह मामला शेखर सुमन का भी है। शेखर सुमर भी इंडस्ट्री के फिट अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हैं। हालांकि इस समय शेखर सुमन इंडस्ट्री से थोड़ा दूर हैं लेकिन फिटनेस के मामले में अब भी वो अच्छे- अच्छे अभिनेताओं को मात देते हैं।

4 of 6
सुनील शेट्टी - फोटो : Instagram: @sunielshetty
सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी को इंडिया का अर्नोल्ड श्वार्जनेगर कहा जाता है। 59 साल की उम्र में भी सुनील बेहद फिट हैं। सुनील अक्सर अपने जिम सेशन की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। बढ़ती उम्र के बावजूद सुनील इंटेंस वर्कआउट से नहीं चूकते। उन्हें घंटों जिम में पसीना बहाना बेहद पसंद है।
विज्ञापन

5 of 6
जावेद जाफरी
जावेद जाफरी
अपनी एक्टिंग, कॉमेडी और बेहतरीन डांसिंग स्किल्स के दम पर फैंस के दिलों पर राज करने वाले जावेद जाफरी की उम्र 56 साल है। लेकिन फिटनेस के मामले में जावेद भी किसी से कम नहीं हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी एक शर्टलेस तस्वीर शेयर कर सबको चौंका दिया था जिसमें उनकी फिट बॉडी नजर आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जैकी श्रॉफ - फोटो : Instagram: @tigerjackieshroff
जैकी श्रॉफ
बढ़ती उम्र में भी जैकी की बेहतरीन फिटनेस को देखकर आज की जनरेशन को जलन हो सकती है। कुछ सालों पहले फिट बॉडी शो करते हुए जैकी की एक फोटो उनके बेटे टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। फिटनेस के मामले में जैकी अपने बेटे को भी टक्कर देते हैं।

पढ़ें: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे अशोक कुमार, हीरो बनते ही टूट गई थी तय शादी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें