मायानगरी ... सपनों की दुनिया जहां हर रोज लाखों लोग अपनी किस्मत के सितारे आजमाने आते हैं। बहुतों की नाव इस सिनेमा के समंदर में चल पड़ती है। वे इस शोहरत के आसमां पर जुगनू बनकर चमकते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी होते हैं, जिनके सपनों का प्लेन कभी टेक ऑफ ही नहीं कर पाता। वे गुमनाम दुनिया में खोकर रह जाते हैं। जिंदगी की दिया सफलता की सुबह देखने से पहले ही बुझ जाता है। इनके अलावा कुछ ऐसे भी होते हैं, जो कामयाब तो होते हैं, लेकिन उनकी सफलता बरकरार नहीं रह पाती। उन्हें एक जुगनू की तरह सफलता मिली और फिर नाकामयाबी और गुमनामी का लंबा अंधेरा ... कभी न खत्म होने वाला इंतजार आ गया। ...तो आइये इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों से मिलवाते हैं, जो महज वन फिल्म वंडर बनकर रह गए ...