बॉलीवुड में बहुत से ऐसे बड़े स्टार्स हैं जिनकी फैमिली पहले से ही फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है। बहुत से लोगों का मानना है कि इनके लिए इस कारण हिंदी सिनेमा में अच्छा काम मिलना या नाम कमाना आसान था। वे यह भी मानते हैं कि बाहरी लोगों को यहां अपना नाम बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत करनी पड़ती है। आज बात होगी बॉलीवुड के कुछ ऐसे स्टार्स की, जो छोटे-छोटे शहरों से निकले थे स्टार बनने। उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई। आज इनका भी रुतबा किसी स्टार से कम नहीं...