दुनियाभर में आम लोगों से लेकर बड़ी हस्तियां साल 2018 के आगमन का जश्न मना रही हैं। ऐसे में आपके चहेते बॉलीवुड स्टार्स ने भी अपने खास अंदाज में नए साल का स्वागत किया।अक्षय कुमार अपने परिवार के साथ अफ्रीका में नए साल का जश्न मनाते नजर आए पढ़ें: New Year पर 'टाइगर जिंदा है' की कमाई में जबरदस्त उछाल, अब 400 करोड़ पर नजर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने करीबी दोस्तों के साथ बाली में पार्टी करते हुए नए साल का स्वागत किया। सोनम कपूर ने पेरिस से 2017 को बाय-बाय किया और नए साल का स्वागत किया।   सुशांत सिंह राजपूत ने दोस्तों के साथ यूरोप के ऊंचे एल्प्स पर्वत पर नए साल की शुरुआत की। जैकलीन फर्नांडीज ने बाली में परिवार के 2017 का शुक्रिया करते हुए 2018 का नई उम्मीदों के साथ स्वागत किया।