फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की इस क्यूट सेल्फी का बॉलीवुड भी हुआ दीवाना, अमिताभ से लेकर सुनील शेट्टी तक ने किए कमेंट्स

Tue, 05 Feb 2019 01:07 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
viral picture - फोटो : twitter
सेलेब्स से लेकर आम लोग तक हर किसी में सेल्फी लेने का खूब क्रेज देखा जाता है लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर ने सभी सेलिब्रिटीज को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल एक अनजान फोटोग्राफर ने गांव के कुछ बच्चों की तस्वीर खीचीं जिसमें बच्चे सेल्फी का पोज दे रहे हैं। बच्चों के हाथ में फोन की जगह हवाई चप्पल है। ये तस्वीर इतनी तेजी से वायरल हुई कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए।
विज्ञापन

2 of 6
atul kasbekar - फोटो : file photo
तस्वीर को फोटोग्राफर अतुल कस्बेकर ने ट्वीट किया और लिखा- 'मेरे पास ये फोटो एक मैसेज से आया जिसे देखकर मेरे चेहरे पर स्माइल आ गई। इस तस्वीर को देखर मन में कई सवाल आएंगे। अगर किसी को भी इन बच्चों का पता हो तो मैं व्यक्तिगत तौर पर इन्हें कुछ गिफ्ट देना चाहता हूं।' 

 
विज्ञापन

3 of 6
amitabh bachchan - फोटो : file photo
अतुल कस्बेकर के तस्वीर शेयर करते ही अमिताभ बच्चन ने पूछा कि 'क्या ये फोटोशॉप है। माफी चाहता हूं क्योंकि बच्चे के जिस हाथ में चप्पल है वह शरीर के दूसरे हिस्से सेे अलग दिख रहा है।' अतुल ने आगे जवाब दिया कि 'अमित जी, तीन जगहों से पता करने के बाद कन्फर्म हूं कि ये फोटोशॉप नहीं है।' 

 

4 of 6
anupam kher - फोटो : file photo
फोटो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा कि 'चींजें उनके लिए सर्वश्रेष्ठ हो जाती हैं जिन्हें पता है कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ किस तरह बनाया जा सकता है।'

 
विज्ञापन

5 of 6
Sunil Shetty - फोटो : file photo
वहीं सुनील शेट्टी ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'ये तस्वीर मिल गई जिसे मुझे शेयर करना था। खुशी आपके दिमाग में होती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Boman Irani - फोटो : file photo
एक्टर बोमन ईरानी ने लिखा कि 'आप केवल उतना ही खुश हो सकते हैं जितना आप खुश होना चाहते हैं। ये कहावत सभी पर समान रूप से सच साबित होती है। मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि ये सेल्फी बाकी सेल्फी से ज्यादा लाइक डिजर्व करती है।'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें