फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पैडमैन' की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा पर 16 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, चार्जशीट दाखिल

Tue, 05 Feb 2019 12:47 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रेरणा अरोड़ा
मुंबई पुलिस के आर्थिक अपराध विंग ने प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा के खिलाफ 176 पेज की चार्जशीट दायर की है। प्रेरणा पर 16 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर वाशु भगनानी ने प्रेरणा और क्रि अर्ज एंटरटेनमेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पहले प्रेरणा की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
विज्ञापन

2 of 5
Prerna Arora
हालांकि प्रेरणा का कहना है कि क्रि अर्ज एंटरटेनमेंट की गतिविधियों से उनका कोई लेना देना नहीं है। वहीं मुंबई पुलिस के आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने कहा है कि KriArj Entertainments के आधिकारिक ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर अरोड़ा का नाम कंपनी के संस्थापकों के तौर पर दिखाया जाता है। ऐसे में वह ये नहीं कह सकती कि उनका इससे कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
Prerna Arora
पुलिस के मुताबिक, जांचकर्ताओं ने मामले में दो दर्जन से अधिक गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। बता दें वाशु भगनानी ने प्रेरणा पर आरोप लगाया था की फिल्म 'फन्ने खान' में बतौर डिस्ट्रीब्यूटर उन्हें सही क्रेडिट नहीं दिया गया जो एग्रीमेंट के खिलाफ है। वाशु भगनानी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दायर करते हुए आरोप लगाया था कि पुलिस उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही है।

4 of 5
Prerna Arora
बता दें कुछ महीनों पहले तक प्रेरणा अरोड़ा की गिनती एक सफल फिल्म प्रोड्यूसर में होती थी। उन्होंने रूस्तम, टॉयलेट, पैडमैन और परी जैसी कई सफल फिल्मों को प्रोड्यूस किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Prerna Arora
केदारनाथ के निर्देशक अभिषेक कपूर और एक्टर जॉन अब्राहम के साथ प्रेरणा के विवाद की खबरें पिछले दिनों खूब सुर्खियों में रही थी। इससे पहले प्रेरणा पर खैरुन मुख्तार अहमद नाम की महिला ने पैसे बकाया होने का आरोप लगाया था। महिला ने प्रेरणा पर मारपीट का आरोप भी लगाया था और इस मामले में FIR भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें