फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar Movies: अक्षय कुमार की लगी लॉटरी, कॉमेडी-एक्शन और भूतिया फिल्म में आएंगे नजर

Sun, 17 Nov 2024 04:46 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar Movies: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगे। अक्षय की इस लिस्ट में एक्शन से लेकर कॉमेडी और हॉरर फिल्में भी शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी कई एक्शन, हॉरर और कॉमेडी फिल्में आने वाली हैं। इस लिस्ट में मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल, हाउसफुल 5, स्त्री 3, भूत बंगला और कन्नप्पा भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों में अक्षय किस खास रोल में नजर आने वाले हैं। इन सभी फिल्मों के अलावा अक्षय की फिल्म हेरा फेरी 3 भी आ सकती है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी और परेश वाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

2 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
कन्नप्पा
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'कनप्पा' की चर्चा चारों ओर हो रही है, जिससे वह तेलुगू सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म का टीजर जून में आ गया था और अब पता चला है कि फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के रोल में नजर आएंगे। तेलुगु अभिनेता विष्णु मंचू ने 9 सितंबर को अक्षय के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए 'कनप्पा' से एक्टर का फर्स्ट लुक शेयर किया था। 'कनप्पा' के इस कैमियो रोल में अक्षय कुमार की पहली झलक देखकर ऐसा लग रहा है कि शायद वह इस फिल्म में भगवान शिव का रोल अदा करेंगे। इस तस्वीर में उनकी बाजू पर रुद्राक्ष की माला बंधी हुई है। साथ में लिखा है, 'बेशक, भगवान शिव सभी लोकों पर सर्वोच्च शासन करते हैं, लेकिन जब बात श्रद्धालुओं की असीम भक्ति की आती है, तो वह सरेंडर कर देते हैं।'
विज्ञापन

3 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
भूत बंगला
प्रियदर्शन और एकता कपूर की फिल्म 'भूत बंगला' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया जा चुका है। इस साल गणेश चतुर्थी के मौके पर अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म का ऐलान किया था। इसे बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' के साथ मिलकर बना रही है। अक्षय ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरे जन्मदिन पर हर साल आपके इतने प्यार के लिए धन्यवाद! इस साल का जश्न 'भूत बंगला' के पहले लुक के साथ मना रहा हूं! मैं 14 साल बाद फिर से प्रियदर्शन के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। ये ड्रीम कोलैबोरेशन लंबे समय से आ रहा था... इस अद्भुत जर्नी को आप सभी के साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकता। जादू के लिए बने रहे।'

4 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
स्त्री 3
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' ने सिनेमाघरों में जमकर कमाई की है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने लगभग 450 करोड़ रुपये का कलेक्शन और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'स्त्री 2' ने 600 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है। स्त्री 3 में अक्षय कुमार का दमदार किरदार होगा क्योंकि जिस तरह से स्त्री 2 का क्लाइमैक्स हुआ था उस हिसाब से फिल्म स्त्री के दूसरे भाग में अक्षय सरकटा के परिवार से दिखाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्त्री 3 में अक्षय ही खलनायक के रोल में नजर आएंगे और स्त्री के साथ उनकी लड़ाई दिखाई जा सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
हाउसफुल 5 
हाउसफुल 5 में भी अक्षय कुमार नजर आएंगे। अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' में जबर्द्स्त धमाका होने वाला है क्योंकि फिल्म में एक नहीं बल्कि पांच अभिनेत्रियां नजर आएंगी। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह और सोनम बाजवा का नाम शामिल है। निकितन धीन और डीनो मोरिया भी फिल्म का हिस्सा हैं। साजिद नाडियाडवाला 'हाउसफुल' फ्रैंचाइज को आगे बढ़ा रहे हैं और इसके पांचवे पार्ट के लिए उन्होंने कई बड़े नाम शामिल किए हैं। 'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, नाना पाटेकर, चंकी पांडे और जैकी श्रॉफ नजर आएंगे। फिल्म 6 जून 2025 को रिलीज होगी। इसे तरुण मनसुखानी निर्देशित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
वेलकम टू द जंगल
वहीं अक्षय वेलकम टू द जंगल में भी नजर आएंगे। अब फैंस को अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल देखने के लिए 2025 तक का इंतजार करना होगा। इस कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, परेश रावल, अरशद वारसी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी और मीका सिंह जैसे कई कलाकार नजर आएंगे।

Naga Chaitanya Sobhita: नागा चैतन्य-शोभिता का वेडिंग कार्ड हुआ लीक? जानिए गिफ्ट बास्केट में क्या होगा खास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें