फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ियों से लदे तांगे को लेकर विद्युत जामवाल ने लगाई दौड़, 'कंमाडो' का ये वीडियो देख हैरान रह जाएंगे

Sat, 09 May 2020 11:20 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विद्युत जामवाल - फोटो : Social Media
अभिनेता विद्युत जामवाल दर्शकों के बीच अपनी छवि एक सुपरफिट हीरो वाली बना चुके हैं। उनके स्टंट्स देखकर लोग दांतों तले अंगुलियां दबा लेते हैं। खास बात ये है कि विद्युत कभी किसी स्टंट को करने के लिए बॉडी डबल का सहारा नहीं लेते हैं। सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में विद्युत का एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन

2 of 5
विद्युत जामवाल - फोटो : amar ujala mumbai
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विद्युत जामवाल ने ये वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में विद्युत लकड़ियों से लदे भारी तांगे को खुद खींचते नजर आ रहे हैं। इसमें अभिनेता को कंट्री ब्वॉय का नाम दिया गया है। विद्युत की फिटनेस का अंदाज इस वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है। 



 
 
विज्ञापन

3 of 5
विद्युत जामवाल - फोटो : Social Media
याद दिला दें कि बीते दिनों विद्युत का नाम उनकी फिल्म कंमाडो 3 की अभिनेत्री अदा शर्मा से जोड़ा जा रहा था। जब ये सवाल अभिनेता से पूछा गया तो उन्होंने इस रिश्ते की सच्चाई बताई। एक फैन के सवाल पर विद्युत ने जवाब दिया, ''हम सिर्फ दोस्त नहीं है। हम साहसी, दयालु, सहज, केंद्रित, खुले दिमाग वाले, बेबाक, विचारशील, शिक्षित, खुश, शांत और बेस्ट फ्रेंड्स हैं। आपको हमारे जैसा कोई मिले, मैं इसकी कामना करता हूं।'

4 of 5
विद्युत जामवाल - फोटो : amar ujala, mumbai
बता दें कि विद्युत पिछले 15 सालों में आधा दर्जन के करीब हिंदी एक्शन फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनकी पहचान बॉलीवुड में एक एक्शन हीरो के तौर पर की जाती है। लेकिन अब वो इस जॉनर से निकलना चाहते हैं। इसी के चलते उनकी अगली फिल्म 'खुदा हाफिज' पूरी तरह से एक रोमांटिक फिल्म होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विद्युत जामवाल - फोटो : amar ujala mumbai
विद्युत जामवाल की आने वाली फिल्म 'खुदा हाफिज' की बात करें यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो एक लड़की (शिवालिका ओबेरॉय) से शिद्दत से प्यार करता है और मंदी के दौरान यानी कि 2009 में शादी कर लेता है। वे विदेश चले जाते हैं और वहां उसे नौकरी मिल जाती है। कहानी में रोचक मोड़ तब आता है जब वह लड़की उससे दूर चली जाती है कि वह फिर उसे वापस लाता है। जानकारी के अनुसार फिल्म की शूटिंग मुंबई, लखनऊ और उज्बेकिस्तान में हुई है। फिल्म के निर्देशक फारुक कबीर हैं। वहीं कुमार मंगत और अभिषेक पाठक इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऋषि कपूर की इस हीरोइन के फोटो, जानिए क्या है खास बात

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें