इंस्टाग्राम पर लिखी गई पोस्ट
- फोटो : Instagram
Freddy Birdy नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर कार्तिक से पूछा, ''कृपया कोई मुझे कार्तिक आर्यन के बारे में समझाएगा।'' इस पोस्ट के बाद कार्तिक के कई फैंस ने इस पोस्ट पर जवाब दिया। एक फैन ने लिखा, 'बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद के बीच एक ऐसा अभिनेता, जिसे स्टार किड्स की तरह अपनी फिल्में चुनने का अवसर नहीं मिला था, लेकिन कड़ी मेहनत से वो आगे निकल गया। और कुल मिलाकर वो एक अच्छा इंसान है। दूसरों के लिए दयालु है और कोई अहंकार नहीं है। एक और ने लिखा, 'वह एक अच्छा लड़का है जिसके आसपास हर कोई रहना चाहता है।'