फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, अक्षय कुमार भी हैं खबर सुनकर स्तब्ध

Sun, 14 Jun 2020 03:54 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सेलेब्स ने दी सुशांत को श्रद्धांजलि - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है। सुशांत ने अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशांत ने ऐसा क्यों किया इसके बारे अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। सुशांत की मौत से बॉलीवुड में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सभी बॉलीवुड सितारे अब सोशल मीडिया के जरिए सुशांत को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 8
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर सुन सभी लोग सन्न रह गए हैं। अभिनेता अक्षय कुमार भी इस खबर को सुनकर हैरान हैं। अक्षय ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ईमानदारी से इस खबर ने मुझे स्तब्ध और अवाक कर दिया है ... मुझे याद है कि मैं छिछोरे में सुशांत सिंह राजपूत को देख रहा था और अपने दोस्त साजिद को बता रहा था कि इसके निर्माता ने फिल्म का कितना आनंद लिया है और काश मैं इसका हिस्सा होता। ऐसा प्रतिभाशाली अभिनेता ... भगवान उनके परिवार को शक्ति दें'।
 
विज्ञापन

3 of 8
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम (riteishd)
अभिनेता रितेश देशमुख ने भी ट्वीट के जरिए सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की है। रितेश ने अपने ट्वीट में लिखा, 'शब्दों से परे हैरान हूं!! सुशांतसिंह राजपूत नहीं रहे.... गहरा दुःख हुआ!!'
 

4 of 8
विशाल ददलानी
सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी भी इस खबर को सुनकर हैरान रह गए। विशाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत भी? क्या हो रहा है? लानत है!!! शक्ति और संवेदना। यह भयानक, भयानक खबर है। कृपया अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें, और अपने दोस्तों से बात करें।'
 
विज्ञापन

5 of 8
विक्की कौशल - फोटो : Social Media
अभिनेता विक्की कौशल ने ट्वीट में लिखा, 'शब्दों से परे हैरान हूं।' इसके साथ उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत का नाम लिखकर दिल टूटने वाली इमोजी भी बनाई।
 
विज्ञापन

6 of 8
अजय देवगन - फोटो : Social Media
अजय देवगन ने भी सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने पर दुख व्यक्त किया है। अजय ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर काफी दुःखद है। बहुत दुःखद नुकसान है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना है। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
 
विज्ञापन

7 of 8
वरुण धवन - फोटो : Instagram
अभिनेता वरुण धवन को भी इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत अब दुनिया में नहीं रहे। वरुण ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं वास्तव में इस पर विश्वास नहीं कर सकता। सुशांत एक अद्भुत अभिनेता थे और मैं आज भी उनके साथ बिताए समय को याद करता हूं। उनके प्रदर्शन ने मुझे हमेशा प्रेरित किया। उनके प्रशंसकों और परिवार के प्रति गहरी संवेदना।'
 
विज्ञापन

8 of 8
नेहा कक्कड़ - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी सुशांत की मौत पर दुख जताया है। नेहा ने ट्वीट कर लिखा, 'काश जिंदगी में भी अन डू का बटन होता कंप्यूटर की तरह।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें