फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर ट्रोल होने के बाद सोनू सूद ने फैंस को दिया खास संदेश, बोले- 'ईश्वर चित्र नहीं चरित्र में बसता है’

Fri, 12 Mar 2021 11:19 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

इस समय जरूरतमंदों के मसीहा कहलाने वाले बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद आजकल काफी चर्चा में हैं। वह कभी किसी की मदद कर तो कभी सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा कर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हालांकि महाशिवरात्रि पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था। अब उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक बार फिर एक वैचारिक पोस्ट साझा किया है, जिसके जरिए वो फैंस को खास संदेश दे रहे हैं। यूजर्स इसपर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का लोहा मनवाने वाले बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अब मानवता का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपने विचार साझा कर लिखा ‘ईश्वर चित्र में नहीं चरित्र में बसता है, अपनी आत्मा को मंदिर बनाओ !! हर हर महादेव।’
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
सोनू सूद के इस ट्वीट पर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इनमें ज्यादातर लोग उनकी प्रशंसा में ट्वीट कर रहे हैं। उनके फैंस खूब प्यार दे रहे हैं। वहीं कुछ मजेदार कमेंट भी देखने को मिले, जिसमें लव मैरिज करवाने के लिए सोनू से मदद मांगी गई। बता दें कि फैंस सोशल मीडिया के जरिए अपने पसंदीदा अभिनेता से जुड़े रहते हैं और उनसे समय समय पर मदद मांगते रहते हैं।

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

ध्यान दें तो जहां कुछ बॉलीवुड अभिनेता अपनी गाड़ी से नीचे नहीं उतरते वहां सोनू सूद पिछले कुछ समय से सामाजिक सेवा में उतरते नजर आ रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों का यह भी मानना है कि सोनू अपनी राजनीतिक पृष्ठभूमि तैयार करने की योजना बना रहे हैं। इसलिए वह अभी से व्यापक तौर पर लोगों पर पकड़ बनाकर अपनी जमीन तैयार कर रहे हैं, लेकिन यह कितना सही है ये तो सिर्फ सोनू ही जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
बता दें कि अभिनेता सोनू सूद कोरोना काल के समय लगे लॉकडाउन से काफी सक्रिय हैं। इस दौरान असहाय लोगों को होने वाली परेशानियों के बीच सोनू ने उनकी मदद की थी। फिर चाहे वो बसें मंगवाकर प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजवाना हो या फिर राशन-पानी की व्यवस्था करनी हो। सोनू सारी मुश्किलों में उनके लिए आगे आए थे। इसके अलावा अन्य जगहों से आने वाली मदद की गुहार पर भी उन्होंने ध्यान दिया। तब से अब तक वह लगातार ऐसे लोगों की सहायता करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें