फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी साथ में पहुंचे शिव मंदिर, अभिनेत्री ने कहा- ‘कुछ खास मांगा है लेकिन...’

Fri, 12 Mar 2021 11:07 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट - फोटो : instagram/aliaabhattpics
11 मार्च को देशभर में शिवरात्रि का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं। शिवरात्रि के मौके पर आलिया भट्ट और निर्देशक अयान मुखर्जी साथ में शिव मंदिर पहुंचे और भगवान का आशीर्वाद लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लुक्स की बात करें तो इस दौरान आलिया ने लाल रंग का सूट पहना हा था जबकि अयान ने सफेद कुर्ता पैजामा पहना हुआ था। मंदिर से निकलने के बाद दोनों की तस्वीर सामने आई है। वहां मौजूद पैपराजी ने आलिया से पूछा कि 'कुछ खास मांगा?' तो उन्होंने कहा कि 'हां मांगा है पर बता नहीं सकती।'

विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर, नागार्जुना, आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट और रणबीर सिंह की मुख्य भूमिका है। हाल ही में रणबीर कोविड 19 से पॉजिटिव पाए गए थे। उनका घर पर इलाज चल रहा है और वह आइसोलेशन में हैं। गुरुवार को आलिया ने एक नोट साझा किया जिसमें उन्होंने बताया कि उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है और वह आगे काम शुरू करेंगी।

4 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : instagram/aliaabhatt
आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा कि 'मैंने आपके सभी मैसेज पढ़े। मेरा कोरोना वायरस टेस्ट निगेटिव आया है। आइसोलेशन के बाद और डॉक्टर्स से बात करने के बाद मैं आज से फिर से काम पर लौटी हूं। आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। मैं ख्याल रख रही हूं और सुरक्षित हूं। आप भी खुद का ख्याल रखिए। सभी को ढेर सारा प्यार।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इससे पहले रणबीर की मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के कोविड 19 पॉजिटिव की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि 'आपकी चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए। रणबीर का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है। वह ठीक हो रहा है। वह घर पर सेल्फ क्वारंटीन में है और सभी नियमों का पालन कर रहा है।'

विराट कोहली ने साझा की अनुष्का शर्मा के साथ की तस्वीर, बेटी के जन्म के दो महीने पूरे होने पर किया सेलिब्रेट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें