फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद ने भाई ईशान को दी हिदायत, इस लड़की से दूर रहो वरना...

Mon, 29 May 2017 12:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
1 of 8
ईशान खट्टर और जाह्न्वी कपूर
बॉलीवुड में स्टार्स के लव-अफेयर की खबरें आम हैं। जब भी किसी की कोई नई फिल्म आ रही होती है तो उसका नाम उसकी को-स्टार के साथ जोड़ दिया जाता है। या अगर वो किसी हस्ती के साथ स्पॉट कर लिया जाए तो उसके अफेयर के चर्चे होने लगते हैं। यूं तो बॉलीवुड में ये आम बात है लेकिन अब जब ईशान खट्टर और जाह्न्वी कपूर के लव अफेयर के चर्चे सामने आ रहे हैं तो शाहिद इससे काफी खफा हो गए हैं।
विज्ञापन

शाहिद ने भाई ईशान को दी हिदायत, इस लड़की से दूर रहो वरना...

2 of 8
ईशान खट्टर और जाह्न्वी कपूर
दरअसल, कई बार ईशान और जाह्न्वी एक साथ डिनर करते और फिल्में देखते स्पॉट किए गए हैं तभी से इनके अफेयर की खबरें आ रही हैं। जब ईशान के भाई शाहिद कपूर को ये सब पता चला तो वो इससे नराज हो गए यहां तक कि उन्होंने इसके लिए ईशान को जाह्नवी से दूर रहने की चेतावनी तक दे डाली। 
विज्ञापन

शाहिद ने भाई ईशान को दी हिदायत, इस लड़की से दूर रहो वरना...

3 of 8
ईशान खट्टर और जाह्न्वी कपूर
मिड डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, शाहिद ने हाल ही में ईशान से इस बारे में बातचीत की है और कहा कि उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ में समझदारी दिखानी चाहिए जिससे की वो अपनी फिल्म पर फोकस कर सकें।

शाहिद ने भाई ईशान को दी हिदायत, इस लड़की से दूर रहो वरना...

4 of 8
ईशान खट्टर और जाह्न्वी कपूर
शाहिद को लगता है कि ऐसी खबरें ईशान के करियर पर गलत असर डाल सकती हैं। ईशान जल्द ही ईरानी फिल्ममेकर माजिर मजीरी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में नजर आने वाले हैं। ये उनकी डेब्यू फिल्म है। वहीं इससे पहले ईशान और जाह्न्वी के साथ में डेब्यू करने की खबरें भी सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन

शाहिद ने भाई ईशान को दी हिदायत, इस लड़की से दूर रहो वरना...

5 of 8
ईशान खट्टर और जाह्न्वी कपूर
एक इंटरव्यू में शाहिद ने ईशान के बारे में बताया था, 'मैं करीब 13 साल से काम कर रहा हूं। जब मैं एक्टर बना तो ईशान सिर्फ नौ साल की ही था। उसने अपना ज्यादातर समय मेरे साथ ही बिताया है। वो मेरे साथ शूट पर जाता था इसलिए उसे काम के बारे में सब कुछ पता है।'
विज्ञापन

शाहिद ने भाई ईशान को दी हिदायत, इस लड़की से दूर रहो वरना...

6 of 8
ईशान खट्टर और जाह्न्वी कपूर
उन्होंने ये भी कहा था,  'मैं जानता हूं कि इस दौरान ईशान ने काफी कुछ सीखा और समझा है। इसलिए मुझे पता है कि जब वो काम शुरू करेगा तो सब कुछ अच्छे से होगा। उसे ये सफर अकेले ही तय करना है। वो काफी लक्की है कि उसके पास अवसर आते रहते हैं। उसे बस मेहनत और लगन से काम करना है और मुझे पता है कि वो ये अच्छे से कर सकता है।'
विज्ञापन

शाहिद ने भाई ईशान को दी हिदायत, इस लड़की से दूर रहो वरना...

7 of 8
ईशान खट्टर और जाह्न्वी कपूर
शाहिद अपने भाई से काफी प्यार करते हैं और ईशान का करियर बनाने में उनकी मदद करने में भी पीछे नहीं हैं।
 
विज्ञापन

शाहिद ने भाई ईशान को दी हिदायत, इस लड़की से दूर रहो वरना...

8 of 8
ईशान खट्टर और जाह्न्वी कपूर
बता दें कि जाह्न्वी और ईशान एक साथ 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें