शाहिद कपूर-मीरा राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
मीरा ने शादी से कर दिया था इनकार
यह बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि जब मीरा राजपूत पहली बार शाहिद से मिली थीं, तो वो काफी डर गई थीं। बताया जाता है कि उस वक्त मीरा ने शाहिद से शादी करने से इनकार कर दिया था। इसके पीछे की वजह शाहिद का लुक था, दरअसल जब मीरा शाहिद से मिली थीं तब शाहिद फिल्म उड़ाता पंजाब की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर का लुक बेहद ही डरावना था, जिसे देखकर मीरा काफी डर गई थीं। इसी वजह से उन्होंने शाहिद से शादी करने के बारे में माना कर दिया था। लेकिन बाद में उन्हें शाहिद अच्छे लगने लगे थे। मीरा की बड़ी बहन ने उन्हें शादी के लिए राजी किया था।