फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता की मां को हुआ कोरोना, बहन के साथ खुद को किया होम क्वारंटीन

Sun, 17 May 2020 07:26 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सत्यजीत दुबे और संजय दत्त - फोटो : Social Media
संजय दत्त की फिल्म प्रस्थानम में नजर आ चुके अभिनेता सत्यजीत दुबे की मां कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। सत्यजीत ने अपनी बहन के साथ खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। अभिनेता ने खुलासा किया है कि कुछ दिन पहले उनकी मां की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें माइग्रेन का अटैक भी पड़ा और इसके बाद बुखार, उल्टी की शिकायत हुई। शक पर होने पर उनका कोविड-19 टेस्ट कराया गया, जो पॉजिटिव निकला।
विज्ञापन

2 of 5
अली फजल और सत्यजीत दुबे - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
सत्यजीत दुबे ने एक इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, 'पिछले कुछ दिन मेरे, मेरी मां और बहन के लिए थोड़े परेशानी में गुजरे। थोड़ा इसलिए, क्योंकि हमारे देश की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले लोगों की परेशानियों इससे कहीं ज्यादा हैं और हमारे देश के सैनिक इससे बुरे हालातों से गुजर रहे हैं। मैं अपने सभी दोस्तों, पड़ोसियों, बीएमसी, कोरोना वॉरियर्स और डॉक्टर्स का धन्यवाद कहना चाहता हूं। उनका प्यार और सहयोग शानदार रहा।'
विज्ञापन

3 of 5
सत्यजीत दुबे - फोटो : social media
सत्यजीत ने आगे लिखा, 'मेरी मां की तबीयत ठीक नहीं थी, यह सब गंभीर माइग्रेन अटैक, तेज बुखार, शरीर में दर्द के साथ शुरू हुआ और हमने Covid 19 का परीक्षण करवाया और नतीजा सकारात्मक निकला। नानावती अस्पताल के एक आइसोलेशन वार्ड में उन्हें निगरानी में रखा गया है और मुझे यकीन है कि वह ठीक हो जाएंगी। मैं और मेरी बहन घर पर हैं और हम में कोई लक्षण नहीं हैं।'

4 of 5
सत्यजीत दुबे - फोटो : social media
सत्यजीत ने बताया कि प्रशासन उनकी बहुत मदद कर रहा है। उन्होंने आगे लिखा कि मुझे पुलिस स्टेशन से रंजन कुमार का फोन आया। उन्होंने कहा, 'आप लोग परेशान मत हो। कोई भी दिक्कत हो आप मेरा नंबर सेव कर लो और कॉल करो। हम आपको राशन लाकर देंगे। आपके घर में राशन भरा है न? बेझिझक फोन करो आप।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अली फजल और सत्यजीत - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बता दें कि सत्यजीत दुबे ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ऑलवेज कभी कभी से की थी। इसके अलावा वो लक लक की बात, बांके की क्रेजी बारात में नजर आए थे। इसके अलावा वो झांसी की रानी और महाराज की जय हो जैसे सीरियल में नजर आ चुके हैं।

औरैया हादसे पर बॉलीवुड स्टार्स ने जताया दुख, स्वरा भास्कर बोलीं- ये देश गरीबों के लिए नहीं...

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें