बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान को किसी भी पहचान की जरूरत नहीं है। सलमान खान जिसपर भी अपना हाथ रखते हैं उसकी किस्मत बना देते हैं, लेकिन आप ये बात शायद नहीं जानते होंगे कि भाईजान का पूरा नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान है। वहीं सलमान अपने पांच भाई-बहनों (सलमान, अरबाज, सोहेल, अलवीरा और अर्पिता) में सबसे बड़े हैं।