फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय ने कहा कनाडा मेरा असली घर, भड़के यूजर्स बोले- 'गद्दार नसीरुद्दीन शाह नहीं तुम हो क्योंकि...'

Wed, 26 Dec 2018 11:56 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
akshay kumar
अक्षय कुमार जहां रजनीकांत के साथ अपनी फिल्म 2.0 से दर्शकों की वाहवाही लूट रहे हैं वहीं दूसरी तरफ ट्रोलिंग के शिकार भी हो रहे हैं लेकिन मामला फिल्म से नहीं बल्कि देशभक्ति से जुड़ा है। पिछले कुछ साल में देखें तो अक्षय कुमार ने अपनी फिल्मों से खुद को बॉलीवुड का भारत कुमार साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन

2 of 6
Akshay Kumar
कई बॉलीवुड फिल्मों में देशभक्त की भूमिका निभाने वाले अक्षय कुमार 'भारतीय नागरिक' नहीं हैं। हाल ही में उनका कनाडा प्रेम वाला वीडियो सामने आया है जिसे देख फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। ये पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
 

 
विज्ञापन

3 of 6
akshay kumar
दरअसल एक पुराने वीडियो में अक्षय कुमार कह रहे हैं, "मैं आपको ये जरूर बताना चाहूंगा कि ये मेरा घर है। टोरंटो मेरा घर है। एक बार मैं बॉलीवुड इंडस्ट्री से रिटायर हो जाऊं, मैं यहां वापस लौट आऊंगा और यही रहूंगा।" अक्षय के इस बयान के चलते ट्विटर पर नया विवाद उठ खड़ा हुआ है।


 

4 of 6
अक्षय कुमार
यूजर्स तरह तरह के कमेंट्स कर रह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- देशभक्ति बेच कर देश का पैसा टोरंटो में और नसीरुद्दीन शाह को गद्दार कहा जा रहा है जिसने कुछ कहा भी नहीं है। एक ने लिखा- देशभक्ति के नाम पर तुम यहां सीमेंट बेच रहे हो।


 
विज्ञापन

5 of 6
Akshay Kumar
एक यूजर ने लिखा- भाई फिर तुम भी नीरव मोदी की तरह ही हो...उसने भी पैसा हमारे देश से बनाया और अब लंदन में उड़ा रहा है। तुम्हारी सारी देशभक्ति सिर्फ फिल्म रिलीज के समय ही दिखती है। इस वीडियो पर कमेंट्स में लोग अक्षय कुमार को गद्दार तक कहने से बाज नहीं आए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
akshay kumar
एक ने लिखा- हम कुछ बोलते हैं तो हमें पाकिस्तान भेजा जाता है। इन्हें क्यों टोरंटो भेजा जा रहा है इन्हें भी पाकिस्तान जाना चाहिए। एक यूजर ने लिखा- यही बात अगर किसी खान ने बोली होती तो उसकी देशभक्ति पर सवाल उठ जाते। लोगों ने ये भी कहा कि अक्षय ने अपनी फिल्मों के जरिए देशभक्ति बेच-बेचकर देश का पैसा टोरंटो ले जाने का प्लान बना रखा है। उनका असली चेहरा अब सामने आ गया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें