फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: अभिनेता ने नहीं मानी निर्माता की यह डिमांड, छिन गया शो, पढ़ें इंडस्ट्री के अनसुने किस्से

Fri, 17 Dec 2021 10:26 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड कलाकार - फोटो : सोशल मीडिया

सपनों के शहर के नाम से मशहूर दुनिया के सबसे बड़े फिल्म उद्योगों में से एक मुंबई में हर साल कई लोग अपना करियर बनाने आते हैं। शहर के बड़े-बड़े होर्डिंग पर अपना चेहरा देखने और फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने की उम्मीद लिए लाखों लोगों को यह शहर अपनी ओर आकर्षित करता है। सफलता पाने की चाहत में यहां आए कई लोग अक्सर ऐसे हालातों का सामना करते हैं, जो उन्हें अंदर तक झकझोर देती है।

परिवार से दूर छोटे से कमरों में रहना, बाहर काम करना, फुटपाथ पर सोना, ऑडिशन के लिए घंटों खड़े रहना और कई यौन शिकारियों का सामना करना बॉलीवुड की कई ऐसी कहानियां में हैं, जो अक्सर लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती है। बीते साल बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता की आत्महत्या ने बॉलीवुड के ऐसे ही कई राज खोल दिए। इस मौत ने बॉलीवुड में भाई- भतीजावाद के पुराने मुद्दे को भी फिर हवा दी, क्योंकि वह अभिनेता खुद एक बाहरी था। बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार मौजूद हैं जो इन हालातों से गुजर चुके हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों और उनके संघर्ष के बारे में-

विज्ञापन

2 of 6
श्रीयम भगनानी  - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीयम भगनानी 

श्रीयम भगनानी भी फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने का सपना लिए मुंबई आई थीं। इस दौरान उन्हें कई ऐसे हालातों का सामना करना पड़ा जिसने उन्हें निराश कर दिया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्होंने एक ऐसी फिल्म साइन की थी जिसके लिए उन्हें 25 किलो वजन कम करना पड़ा। लेकिन वजन कम करने के कुछ महीने बाद ही वह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। 

इसके बाद उन्हें एक ऐसी फिल्म मिली, जिसके लिए उन्हें 20 किलो वजन बढ़ाना पड़ा। लेकिन बाद में उसे भी टाल दिया गया। इस वजह से उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ा और वह निराश हो गईं। श्रीयम बीते 5 सालों से इंडस्ट्री में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने पिता के साथ एक म्यूजिक लेबल शुरू किया है, जिसे जल्द ही प्रोडक्शन हाउस में बदलने की उम्मीद है।

 

विज्ञापन

3 of 6
आकाश चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

आकाश चौधरी

 साल 2017 में मुंबई आए आकाश चौधरी पहले से ही मिस्टर इंडिया प्रेजेंट के विजेता थे। फैशन उद्योग में अच्छी पकड़ होने के बाद भी वह बॉलीवुड में एक अफसर ढूंढ रहे थे। लेकिन यहां कास्टिंग निर्माता हमेशा सेक्सुअल फेवर की तलाश में रहते थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि साल 2019 में उन्हें एक टीवी शो के लिए कास्ट किया गया। शोे साइन करने के बाद शूटिंग से एक रात पहले उन्हें निर्माता का फोन आया। उन्हें यह बात काफी अजीब लगी कि आधी रात में उन्हें इस तरह फोन किया गया। 

फोन पर निर्माता ने उनसे कहा कि अगर वह इंडस्ट्री में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं तो उन्हें निर्माता के साथ सोना पड़ेगा। निर्माता की यह बात सुन आकाश ने इससे तुरंत मना कर दिया और अगली ही सुबह उनकी शूटिंग रद्द कर दी गई। इस दौरान आकाश को ऐसा लगा जैसे उस निर्माता ने उनका सब कुछ छीन लिया हो। इतना ही नहीं निर्माता ने उनके पास आने वाले सभी प्रस्तावों को भी रोक दिया था। 

4 of 6
आशय शास्त्री    - फोटो : सोशल मीडिया

आशय शास्त्री 

 

विज्ञापन फिल्मों में निर्माता के रूप में 3 साल से अधिक समय बिताने वाले आशय शास्त्री बताते हैं कि जब वह मुंबई आए तो उन्हें आराम नगर के बारे में पता चला. जो कास्टिंग का केंद्र है। यहां पहुंच कर उन्होंने ऑडिशन दिया, लेकिन यहां अक्षय को भुगतान करने के लिए कहा गया। इसके बाद उन्होंने अपने एक दोस्त से पैसे लेकर मांगी गई राशि का भुगतान किया। लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि यह सब एक घोटाला था। 

वह कहते हैं कि मुंबई में इस तरह के कई नकली ऑडिशन बड़े पैमाने पर होते हैं और इन्हें पकड़ने का कोई तरीका नहीं है। अक्षय ने यह भी बताया कि उन्हें कई बार वेतन से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा। 1 सप्ताह तक काम करने के बाद भी उन्हें बिना किसी भुगतान के शूटिंग से निकाल दिया गया। इन सब परिस्थितियों से गुजरने के बाद 1 साल तक निराश रहे और खुद को घर में बंद कर लिया था।

विज्ञापन

5 of 6
शेनाज ट्रेजरी - फोटो : सोशल मीडिया

शेनाज ट्रेजरी

मॉडल, ट्रैवल व्लॉगर और अभिनेत्री शेनाज ट्रेजरी ने कई फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है। हाल ही में उन्होंने इंटरनेट पर सकारात्मकता पैदा करने वाली प्रभावशाली व्यक्ति के लिए एक पुरस्कार भी जीता है। वह बताती है कि वह मेकअप नहीं करती क्योंकि उन्हें इस बात की परवाह नहीं कि वह अपने व्लॉग्स में कैसी दिखती हैं। वह कहती हैं कि जब उन्हें उनकी पहली फिल्म मिली तो उन पर एक खास किस्म का दबाव बनाया गया था। 

उनसे कहा गया कि वह काफी मोटी है और फिल्म की दूसरी लड़की से मेल नहीं खाती। इसके बाद उन्हें कम डाइट पर रखा गया और अपना वजन कम करने को कहा गया। यह फिल्म बहुत बड़ी हिट थी, लेकिन मेरे लिए एक बुरा सपना जैसा थी, क्योंकि इस दौरान हुई बॉडी शेमिंग ने मुझे ईटिंग डिसऑर्डर से ग्रसित कर दिया था।

अपने शरीर को लेकर असुरक्षित महसूस करने और अवसाद में जाने के बाद अब मैं इसके बिल्कुल विपरीत हो चुकी हूं। अब मैं मेकअप नहीं करती, ना ही सबसे अपना पेट छिपाति हूं और ना ही मुझे अपने शरीर को लेकर किसी तरह की शर्मिंदगी है। मैं अपने आप से बेहद खुश हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आरुषि सक्सेना - फोटो : सोशल मीडिया

आरुषि सक्सेना

 मॉडल और एक्ट्रेस आरुषि सक्सेना बीते 5 सालों से इंडस्ट्री में है। उन्होंने एक वेब सीरीज, म्यूजिक वीडियो और कई विज्ञापनों में अभिनय किया है। आरुषि बताती हैं कि वह मॉडलिंग में सिर्फ इसलिए आई थी, ताकि अभिनय में अपना नाम कमा सकें। वह बताती हैं कि अपने शुरुआती ऑडिशन के दौरान वह एक व्यक्ति से मिली जिसने उन्हें बेहतरीन अवसरों का वादा किया था। उन्होंने कहा कि मैं नई थीं और एक मध्यमवर्गीय परिवार से थी, इसलिए शहर में सब कुछ एक सपने जैसा लग रहा था। उस व्यक्ति ने सबसे पहले मेरा विश्वास हासिल। इस दौरान हम हफ्तों तक एक साथ कुछ फिल्म निर्माताओं से भी मिले। 

लेकिन फिर अचानक हालात ने करवट ली। एक दिन वह मुझे बीच समंदर में प्रसिद्ध हाजी अली के मकबरे पर ले गया। वहां उस व्यक्ति ने एक संत सर मुझे आशीर्वाद दिलवाया। उसने संत से कहा कि वह मुझे आशीर्वाद दे कि मैं उन्हें दो बच्चे दे दूं। उसके मुंह से यह बात सुन काफी डर गई थी। इसके बाद उसने बताया कि वह मुझसे कितना प्यार करता है। हालांकि मैंने साफ-साफ कह दिया कि मैं उसके बारे में ऐसा कुछ भी महसूस नहीं करती। यह सब समझने के स्थान पर हुआ इससे मेरे हाथ खींचे धूम्रपान करता रहा और गुस्से में मेरे चेहरे पर धुंआ उड़ाता रहा। 

अपार्टमेंट पहुंचने पर मेरे पास इस हालात से बचने का एक ही तरीका था और वह यह कि मैं उसे यह बताऊं कि मैं भी उससे प्यार करती हूं। मैंने मुस्कुराने की कोशिश करते हुए वादा किया कि हम फिर मिलेंगे। वह वहां से चला गया लेकिन उसने अलग-अलग नंबरों से मुझे करीब 200 कॉल किए। इसके बाद मैंने हफ्तों तक ऑडिशन नहीं दिया। मैं जब भी बाहर जाती तो दुपट्टे से मुंह छुपाकर जाती थी।इस दौरान में इतना डर गई थी कि मुझे अक्सर अपने अपहरण के सपने आने लगे। इस वाक्ये के बाद मैं जब भी किसी ऐसे आदमी को देखती हूं जो मुझे पसंद करता है तो मुझे डर लगता है कि कहीं वह भी मेरे साथ ऐसा ही कुछ ना कर दे। मुझे अब प्यार से डर लगता है।

 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें