दीपिका रणवीर
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पहले भी दीपिका और रणवीर के अलग होने की अफवाह जोरों पर थी, लेकिन कपल ने अपने जवाब से इन पर विराम लगा दिया था। वहीं, अब दिवाली पार्टी में रणवीर और दीपिका के नजर नहीं आने की वजह से एक बार फिर अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। बता दें कि हाल ही में प्रोड्यूसर रमेश तौरानी, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, आनंद पंडित, कृति सेनन, भूमि पेडनेकर जैसे कई बड़े सेलेब्स ने दिवाली पार्टी आयोजित की थी, जिनमें बॉलीवुड के लगभग सभी सितारों ने शिरकत की। लेकिन दीपिका और रणवीर हर पार्टी से नदारद दिखे।