राजपाल यादव
- फोटो : social media
कोर्ट में इसी साल समझौता हुआ कि राजपाल यादव 10 करोड़ 40 लाख की रकम वापस लौटाएंगे, लेकिन जब यह रकम राजपाल यादव ने नहीं चुकाई तो कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया गया। राजपाल यादव ने यह पैसा 2010 में हिंदी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए लिया था। इससे पहले जेल से बाहर आने के बाद एक इंटरव्यू में राजपाल यादव ने कहा था ' मैंने कुछ खास लोगों पर विश्वास किया, लेकिन उन्होंने बाद में इस बात का गलत फायदा उठाया, लेकिन मैं अब इस पर कुछ नहीं कहना चाहता हूं, क्योंकि मैं आगे बढ़ना चाहता हूं, मैं जानता हूं कि जिंदगी से अभी बहुत कुछ करने और सीखने को मिलेगा।'