दक्षिण और नॉर्थ साइड की ऑडियंस के बीच जबरदस्त फैन फॉलोइंग एन्जॉय करने वाले अल्लू अर्जुन इन दिनों 'पुष्पा 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। जब से सेकेंड पार्ट का ट्रेलर सामने आया है, तब से फैंस के बीच फिल्म को देखने की उत्सुकता बनी हुई है। पैन इंडिया लेवल पर यह फिल्म कब रिलीज होगी, इसकी ऑफिशियल जानकारी तो सामने नहीं आई है, मगर अल्लू अर्जुन की पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक नई अपडेट जरूर सामने आई है।