शाहिद कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म 'कबीर सिंह' को लेकर चर्चा में हैं । हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है । फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी । ट्रेलर में कियारा और शाहिद का एक किसिंग सीन भी दिखाया गया है ।
अब शाहिद और कियारा फिल्म के प्रमोशन में जुट गए हैं । एक ईवेंट में कियारा से किसिंग सीन को लेकर सवाल पूछा गया । रिपोर्टर ने कियारा से पूछा कि फिल्म में आपको और शाहिद के कितने किसिंग सीन होंगे । सवाल सुनकर पहले तो वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।
इसके बाद कियारा ने कहा, मैंने गिने नहीं अभी, इसके लिए आपको 21 जून को फिल्म देखनी पड़ेगी। तभी शाहिद ने कियारा की बात को पूरा करते हुए कहा, ‘उसी का पैसा है’।
4 of 5
Shahid Kapoor
- फोटो : social media
बता दें कि ‘कबीर सिंह’ में शाहिद के दो अलग-अलग रूप देखने को मिलेंगे । पहले में वो एक लड़की से बेइंतेहां मोहब्बत करते दिखेंगे । वहीं दूसरे में वो जिद्दी, सनकी, नशेड़ी डॉक्टर के रूप में दिखेंगे । 'कबीर सिंह' 2017 में आई तेलुगू ब्लॉकबस्टर 'अर्जुन रेड्डी' की हिंदी रीमेक है।
ट्रेलर लॉन्च के इवेंट में शाहिद ने बताया कि कैसे वो कबीर सिंह के किरदार में ढले। शाहिद कपूर से पूछा गया कि 'क्या आपका दिल टूटा है?' इस पर वो कहते हैं कि 'आप मेरी लाइफ के इस फेज से मिले होंगे। फर्क सिर्फ इतना था कि मैं क्लीन शेव रहता था, तो दिल में मेरे क्या हो रहा है वो पता नहीं चलता था।'