बॉलीवुड की फिल्मों में कुछ कॉन्सेप्ट ऐसे होते हैं, जो फिक्स से लगते हैं। ऐसा ही एक है किसी हीरो-हिरोइन का घर से भागकर शादी करना। हम अक्सर देखते हैं की हीरो अपनी प्रेमिका को पाने के लिए घर से भागकर शादी कर लेता है। कई बार धर्म की दीवार तोड़कर, कभी अमीरी-गरीबी का अंतर होने की वजह से, हमने अभिनेताओं को ऐाृसा कते देखा है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की फिल्मी पर्दे पर ऐसा करने वाले इन बॉलीवुड सितारो ने असल जिंदगी में भी ऐसे ही अपने प्यार को पाया है। जी हां, इंडस्ट्री के कुछ दिग्गज कलाकार अपने प्यार में इस कदर दीवाने हो गए थे कि उन्होंने घर से भागकर शादी की थी। आज इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं।