फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी की इस फेमस स्टार से केके मेनन ने की थी शादी, पर्सनल लाइफ को रखते हैं सीक्रेट

Wed, 21 Jun 2017 11:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 9
निवेदिता भट्टाचार्य और के के मेनन
अभिनेता के के मेनन को भला कौन नहीं जानता। वो 'कंपनी' और 'लाइफ इन ए मेट्रो' जैसी शानदार फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी प्रोफेशनल जिंदगी के बारे में तो अक्सर खबरें आती रहती हैं लेकिन काफी कम लोग उनकी निजी जिंदगी और उनकी पत्नी के बारे में जानते हैं।

आगे की स्लाइड्स में जानिए कौन हैं उनकी पत्नी।
विज्ञापन

2 of 9
निवेदिता भट्टाचार्य और के के मेनन
क्या आपको मालूम है कि केके मेनन ने टीवी की फेमस एक्ट्रेस से शादी की है। मेनन ने जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस निवेदिता भट्टाचार्य से शादी की है।
विज्ञापन

3 of 9
निवेदिता भट्टाचार्य और के के मेनन
ये वही निवेदिता हैं जो 'कुंडली' और 'सात फेरे' जैसे सीरियलों में काम कर चुकी हैं। उनका आखिरी सीरियल 'कोई लौट के आया है' था।

4 of 9
निवेदिता भट्टाचार्य और के के मेनन
निवेदिता उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जन्मीं हैं। उनकी परवरिश भी वहीं हुई है। इसके बाद निवेदिता मुंबई में फिल्मों में हाथ आजमाने के लिए आ गईं थीं।
विज्ञापन

5 of 9
निवेदिता भट्टाचार्य और के के मेनन
मुंबई में निवेदिता थियेटर प्रोडक्शन्स में काम कर रही थीं जब उनकी मुलाकात के के मेनन से हुई। इसके बाद मुलाकातों का दौर शुरू हुआ और दोनों ने डेट करने के कुछ सालों बाद शादी कर ली।
विज्ञापन

6 of 9
निवेदिता भट्टाचार्य
निवेदिता को उनका पहला ब्रेक साल 1997 में सीरियल 'क्या बात है' में मिला था लेकिन उन्हें असल पहचान दिलाई 'कुंडली' सीरियल ने।
विज्ञापन

7 of 9
निवेदिता भट्टाचार्य
ये सीरियल दो बहनों के रिश्ते पर आधारित था जिनकी कुंडलियों में दोष होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस सीरियल में निवेदिता की बहन का रोल प्राची शाह ने निभाया था।

8 of 9
निवेदिता भट्टाचार्य
ये सीरियल बहुत हिट हुआ था। इसके बाद निवेदिता 'सात फेरे' में उर्वशी के किरदार में दिखीं थीं।
विज्ञापन

9 of 9
निवेदिता भट्टाचार्य और के के मेनन
निवेदिता ने कुछ फिल्मों में भी काम किया है। अपने पति के साथ निवेदिता साल 1999 में आई अनुराग कश्यप शॉर्ट फिल्म 'लास्ट ट्रेन टू महाकाली' में दिखाई दी थीं। प्रीटी जिंटा और सैफ अली खान की फिल्म 'क्या कहना' में निवेदिता सैफ की बहन बनी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें