फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा से लेकर आलिया तक योग है इन हीरोइनों की फिटनेस का राज

Wed, 21 Jun 2017 10:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड हीरोइनों को देखकर सभी उनकी सुंदरता के साथ साथ फिटनेस के भी मुरीद हो जाते हैं। हर कोई करीना कपूर के जैसी जीरो फीगर पाना चाहता है। अपने बिजी और हेक्‍टिक शेड्यूल के बावजूद ये हसीनाएं कैसे अपनी फिटनेस और फिगर मेंटेन कर पाती हैं। इस सवाल का जवाब छिपा है दो अक्षरों के शब्‍द 'योगा' में। इन एक्‍ट्रेसेस ने योग करके खुद को ऐसा खूबसूरत और कर्वी बना लिया है कि हर कोई इन्‍हें देखकर बस देखता ही रह जाता है। 
 
विज्ञापन

2 of 7
योगा की बात करते ही सबसे पहला नाम आता है शिल्पा शेट्टी का। शिल्पा शेट्टी हालांकि अब फिल्मों में बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं हैं लेकिन अपनी फिटनेस का राज शिल्पा योग को मानती हैं। शिल्‍पा शेट्टी ने न सिर्फ खुद योग करती हैं बल्‍कि उन्‍होंने अपनी स्‍पेशल योग सीरीज वाली डीवीडी लॉंच करके हजारों लाखों लोगों खासकर महिलाओं को योग करने के लिए मोटीवेट किया है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
करीना कपूर खान भी अपनी फीगर और फिटनेस का क्रेडिट योगा को ही देती। हालांकि वो ज्यादा समय जिम में बिताती है लेकिन येग किए बिना उनकी दिनचर्या अधूरी सी रहती है। करीना कपूर लगातार शूटिंग के बीच भी रोजाना योग करती हैं। करीना अपने जीरो साइज फिगर का राज भी योग को ही बताती हैं।

 

4 of 7
बॉलीवुड की यम्‍मी मम्‍मी मलाइका ने तो योग करके खुद को इतना खूबसूरत और फिट बना लिया है कि कोई नहीं कह सकता कि वो इतने बड़े बच्‍चे की मां हैं। मलाइका काफी समय से योग करती आ रही हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
सनी लियोनी भी भारत आने के बाद योग से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकी हैं। सनी नियमित रूप से अपनी फिटनेस लिए योग करती हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 7
फिटनेस की दीवानी एक्‍ट्रेस बिपाशा तो दुनिया की सभी फेमस और बेस्‍ट एक्‍सरसाइजेस करती हैं, तो योग कैसे छूट सकता है। उन्‍होंने ने भी एक फिटनेस ट्रेनिंग डीवीडी रिलीज की है, जिसमें योग के साथ साथ कई और बेहतरीन एक्‍सरसाइज के बारे में बताया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आजकल हिंदी फिल्‍म इंडस्‍ट्री की सबसे जवां और सेक्‍सी एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट शुरु में भले ही योग न करती हों, लेकिन जबसे उन्‍होंने अपने ट्रेनर के कहने पर योग करना शुरु किया, तब से उनका वजन तो कम हुआ ही, साथ में उनकी खूबसूरती में भी चार चांद लग गए। अब आलिया योग की फैन बन गई हैं और इस पर काफी टाइम देती हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें