फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने किया लग्जरी कार का एक्सीडेंट तो अभिनेता बोला-बढ़िया से कर दिया है, खैर कोई नहीं

Mon, 18 Nov 2019 06:51 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
kamaal r khan son - फोटो : Social Media
बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान उर्फ केआरके सोशल मीडिया पर अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। वो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में उनके बेटे ने कार का एक्सीडेंट कर दिया। हालांकि इसमें उनका बेटा पूरी तरह सुरक्षित है लेकिन उनकी BMW कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन

2 of 4
KRK
केआरके ने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर अपनी कार का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'मेरे बेटे फैजल कमाल ने कार एक्सीडेंट कर दिया है।' इस वीडियो में वो बोलते हुए नजर आ रहे हैं- 'ये फैसल ऑफिस जा रहा था और उसने गाड़ी का एक्सीडेंट कर दिया है। एक्सीडेंट अच्छे से कर दिया है बढि़या से कर दिया है, खैर कोई नहीं।'
 

 
विज्ञापन

3 of 4
KRK
उन्होंने इसके बाद दूसरा ट्वीट भी किया। इसमें कमान आर खान ने लिखा- 'बेटा फैसल अब कार एक्सीडेंट के कारण फिर से बीएमडब्ल्यू कार नहीं चलाना चाहता। अब फैजल ऑडी आर 8 या रेंज रोवर की मांग कर रहा है। तो कृपया बताएं कि इनमें से कौन सी कार बेहतर है?'
विज्ञापन

4 of 4
krk
कमाल आर खान ने फिल्म 'देशद्रोही' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। वह टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 3' में भी नजर आए थे। इसमें उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इन दिनों वो फिल्मों का रिव्यू कर चर्चा में रहते हैं।

तारा सुतारिया के बारे में भद्दे कमेंट्स पढ़ ऐसा होता है माता-पिता का रिएक्शन, बोलीं- ये तो मेरे...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें