फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेट प्लेन से चलते हैं गुरमीत राम रहीम, लाइफस्टाल ऐसा कि राजा-महाराजाओं को भी पीछे छोड़ दें

Mon, 28 Aug 2017 03:08 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 9
गुरमीत राम रहीम
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर साध्वी के यौन शोषण का आरोप है। आज उन पर फैसला आने वाला है। राम रहीम सिर्फ एक बाबा नहीं बल्कि एक रॉक स्टार भी हैं। राम रहीम ने कई बॉलीवुड फिल्में बनाई हैं जिसमें उन्होंने खुद हीरो का रोल प्ले किया है।
विज्ञापन

2 of 9
गुरमीत राम रहीम
राम रहीम एक्टर, प्रोड्यूसर, डांसर, सिंगर और डायरेक्टर भी हैं। राम रहीम ने साल 2013 में फिल्म 'एमएसजीः द मैसेंजर ऑफ गॉड' से बॉलीवुड में एंट्री की ‌थी। इसके बाद साल 2014 में जब उनका म्यूजिक एल्बम आया तो वो रॉकस्टार बन गए।

पढ़ें- मिथुन की पहली पत्नी हेलेना के बारे में नहीं जानते होंगे आप, बॉलीवुड छोड़ ये काम कर कमा रहीं पैसे
विज्ञापन

3 of 9
गुरमीत राम रहीम
गुरमीत राम रहीम ने एक ही फिल्म 'हिंद का नापाक को जवाब' में 43 किरदार निभाए थे। इसलिए उनका नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है। राम रहीम ने 'एमएसजी' की तीन सिरीज बनाई। साल 2017 में उनकी एक फिल्म 'जट्टू इंजीनियर' भी बनाई थी।

पढ़ें- कपिल के बारे में पूछा तो सुनील ग्रोवर ने दिया ऐसा जवाब, जानें बिना आप रह नहीं पाएंगे

4 of 9
गुरमीत राम रहीम
राम रहीम की फिल्में सिर्फ उनके फॉलोवर ही देखते हैं। राम रहीम के अनुयायी उनको भगवान की तरह पूजते हैं। राम रहीम का लाइफ स्टाइल भी कमाल का है। उन्हें रंग-बिरंगे कपड़े पहनना पसंद है।
विज्ञापन

5 of 9
गुरमीत राम रहीम
इससे पहले वो सिर्फ सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहना करते थे। बाद में उन्होंने रंग-बिरंगे ही नहीं चमकीले कपड़े और जूलरी पहनना भी शुरू कर दिया। कभी-कभी वो हाथों में गिटार लिए रॉकस्टार वाले लुक में नजर आ जाते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
गुरमीत राम रहीम
राम रहीम आलीशान जिंदगी जीते हैं। उनके पास एक कस्टम मेड कार और जेट प्लेन है। राम रहीम का दावा है कि इनका निर्माण खुद उन्होंने किया है। राम रहीम का डेरा आश्रम 100 एकड़ में फैला हुआ है। 
विज्ञापन

7 of 9
गुरमीत राम रहीम
गुरमीत राम रहीम इतने पॉपुलर हैं कि उन्हें 'Z' सुरक्षा मिली हुई है। फिल्मों के लिए राम रहीम को दादासाहब फालके‌ फिल्म फाउंडेशन अवॉर्ड मिल चुका है। लग्जरी लाइफ जीने वाले राम रहीम की गाड़ियों से कई एक्सीडेंट हुए हैं जिन्हें मॉ‌डिफाइड करवाया गया है। 

8 of 9
गुरमीत राम रहीम
जब राम रहीम निकलते हैं तो उनके पीछे 60 गाड़ियों का काफिला चलता है। सारी गाड़ियां काले, हरे और पीले रंग से पेंट होती हैं। बाबा के पास होंडा एॉर्डर वी 6 लक्जरी सेडान, हीरो होंडा करिज्मा है, जिसे मॉडिफाई कराकर कार का रूप दिया है। इसके अलावा हुंडई सैंट्रो और मारुति सुजुकी जिप्सी जैसी दर्जनों जीप हैं, जिन्हें मॉडिफाई किया गया है।
विज्ञापन

9 of 9
गुरमीत राम रहीम
जब उनका काफिला रुकता है तो गाड़ियों को टैंट से ढक दिया जाता है। हाल ही में राम रहीम ने अपना 50वां बर्थडे सेलीब्रेट किया था। जिसमें उन्होंने 50 क्विंटल का केक काटा था। बाबा के पास करीब 700 एकड़ का एग्रीकल्चर लैंड है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें