फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actor: बॉलीवुड के इन एक्टर्स पर लग चुका है प्यार में दगाबाजी का आरोप, कई एक्ट्रेस को कर चुके हैं डेट

Thu, 11 May 2023 05:36 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
bollywood actors - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के सितारें अक्सर ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। इसके साथ ही यह कलाकार अपनी रिलेशनशिप, अफेयर्स को लेकर भी खबरों में बने रहते हैं। बॉलीवुड में कई कलाकारों काफी लंबे वक्त तक एक रिश्ते में रहे हैं। हालांकि इसमें से एक्टर्स पर दगाबाजी का आरोप भी लग चुका है। आइये जानते हैं इनके बारे में। 
विज्ञापन

2 of 7
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर बॉलीवुड के जाने माने कलाकारों में से एक हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री के हैंडसम एक्टर्स में गिने जाते हैं। वहीं, एक्टर के कई रिलेशनशिप रह चुके हैं, जिसके चलते उन्हें प्लेबॉय का टैग भी मिल चुका है। खबरों के मुताबिक एक्टर ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड रही कटरीना कैफ और दीपिका को चीट किया था।
 
विज्ञापन

3 of 7
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त
संजय दत्त का बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस के साथ अफेयर रहा है। एक्टर का बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ भी लंबे वक्त तक अफेयर रहा था। हालांकि किसी कारण वश दोनों अलग हो गए थे। वहीं, जानकारी के मुताबिक संजय दत्त ने शादी के बाद भी कई लड़कियों के साथ अफेयर रखे थे। कहा जाता है कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी ऋचा को धोखा दिया था।

Auctioned: प्रियंका चोपड़ा की जूलरी से पहले इन सितारों की चीजें हुईं नीलाम, लिस्ट में टॉवेल तक शामिल

4 of 7
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार बॉलीवुड के बड़े स्टार हैं। वह बेहतरीन एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अक्षय कुमार बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के साथ लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहे थे। साथ ही दोनों ने सगाई भी की थी। खबरों के मुताबिक बताया जाता है कि एक्टर ने रवीना को धोखा दिया था। इसके साथ ही उनकी दूसरी गर्लफ्रेंड शिल्पा को लेकर भी अक्षय पर धोखा देने का आरोप लगा था।
विज्ञापन

5 of 7
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा
गोविंदा फिलहाल फिल्मों से दूर चल रहे हैं। गोविंदा अपने वक्त के शानदार एक्टर रहे हैं। सभी जानते हैं कि एक्टर की शादी सुनीता आहूजा संग हुई है और यह उनकी लव मैरिज थी। हालांकि इसके बाद भी एक्टर का बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों संग नाम जुड़ा था और अफेयर की खबरों ने भी खूब हवा दी थी।

Smriti Irani: स्मृति ईरानी ने साझा किया तारक मेहता शो का मजेदार वीडियो, शादीशुदा लोगों को दी यह सलाह
विज्ञापन

6 of 7
पुलकित सम्राट - फोटो : सोशल मीडिया
पुलकित सम्राट
पुलकित सम्राट पर भी दगाबाजी का आरोप लग चुका है। दरअसल, एक्टर की पत्नी ने उन पर धोखेबाजी का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक एक्टर को यामी गौतम के साथ पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आदित्य पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य पंचोली
90 के दशक के एक्टर आदित्य पंचोली का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्टर पर भी दगाबाजी का आरोप लग चुका है। एक्टर की शादी जरीना वहाब संग हुई थी। खबरों के मुताबिक शादीशुदा होने के बाद भी आदित्य पंचोली का अफेयर कंगना के साथ चल रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें