फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 Years of Ishaqzaade: अमित की सुरमयी उड़ान के पूरे हुए 11 साल, बोले, अब भी भावुक कर देता है जरा सा जिक्र

Thu, 11 May 2023 05:33 PM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अमित त्रिवेदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

11 मई 2012 को रिलीज हुई यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'इशकजादे' आज का संगीत आज भी उतना ही पसंद किया जाता है, जितना कि जब यह फिल्म रिलीज हुई थी। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार अमित त्रिवेदी ने फिल्म 'इशकजादे' के 11 साल पूरे पर फिल्म के संगीत से जुड़े अपने अनुभव शेयर किए और अपने प्रशंसकों का आभार भी जताया। वह कहते हैं कि इस फिल्म का अब भी कहीं जिक्र होता है तो वह भावुक हो जाते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
अमित त्रिवेदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

हालिया रिलीज हुई अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'जुबली' की सफलता के पीछे अमित त्रिवेदी म्यूजिक का भी काफी योगदान रहा है। इस सीरीज का गीत संगीत 40 के दशक की याद दिलाता है। वेब सीरीज जुबली के अलावा अमित त्रिवेदी की फिल्म 'कला' और 'मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे' के गाने भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। 'इशकजादे' के रिलीज के आज 11 साल पूरे होने पर अमित त्रिवेदी कहते हैं, 'आज भी 'इशकजादे' के गीत को जिस तरह से प्रशंसकों का प्यार मिल रहा है, उसे देखकर अभिभूत हूं।'

विज्ञापन

3 of 5
इशकजादे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'इशकजादे' 11 मई 2012 को रिलीज हुई थी। हबीब फैजल के निर्देशन में बनी इस फिल्म के जरिए अभिनेता अर्जुन कपूर ने बड़े परदे डेब्यू किया था। इस फिल्म के  टाइटल ट्रैक, 'झल्ला वाला', 'छोकरा जवान', 'परेशान' और 'आफतों के परिंदे' सहित फिल्म के हर गाने को आज भी वही प्यार मिलता है। उन दिनों इस फिल्म के गीत  हिट साबित थे और जनता और आलोचकों दोनों ने इसकी सराहना की। 

4 of 5
अमित त्रिवेदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

फिल्म 'इशकजादे' के रिलीज होने के 11 साल पूरे होने पर फिल्म के संगीतकार अमित त्रिवेदी कहते हैं, 'इस फिल्म के लिए संगीत बनाने में मुझे काफी मजा आया। सुनिधि चौहान, दिव्या कुमार, श्रेया घोषाल, शाल्मली खोलगड़े, विशाल ददलानी, सूरज जगन जैसे गायकों के साथ काम करने का इतने प्रतिभाशाली गायकों के साथ काम करना एक अद्भुत अनुभव था। इस फिल्म के लिए हम एक ऐसा संगीत तैयार करना चाहते थे जिसमें सॉफ्ट रोमांटिक के साथ-साथ पार्टी नंबरों का शानदार मिश्रण हो। आज 11 साल हो गए हैं और इस फिल्म के गानों को दर्शकों से जिस तरह का प्यार मिल रहा है वह वाकई अद्भुत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमित त्रिवेदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
बता दें कि फिल्म 'इशकजादे' के कई गाने अमित त्रिवेदी ने खुद भी गाए हैं। इस फिल्म के म्यूजिक को भी बहुत सारे पुरस्कार मिले। अमित त्रिवेदी कहते हैं, 'इशकजादे का संगीत आज भी मेरे लिए बहुत खास है। क्योंकि इस फिल्म का  संगीत न केवल युवाओं के साथ बल्कि हर उम्र के लोगों के साथ जुड़ा है। जब भी कोई इश्कजादे के संगीत के बारे में बात करता है तो मैं अभिभूत हो जाता हूं।'

यह भी पढ़ें- Bollywood: बॉलीवुड की ये खूबसूरत हसीनाएं विलेन के किरदार में भी लूट चुकी हैं वाहवाही, चौंका देगी लिस्ट
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें