वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के हर किरदार ने फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाई है, जिसमें मुन्ना भैया के दोस्त ललित का किरदार निभाने वाले ब्रह्मा मिश्रा का नाम भी शामिल है। इस सीरीज में बेशक उनका साइड रोल था, लेकिन अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से उन्होंने फैंस के दिलों में अपनी गहरी छाप छोड़ी थी और अब फैंस के इसी चहेते सितारे ने इस दुनिया के हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। ब्रह्मा मिश्रा का महज 36 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। अभिनेता के निधन की खबर ने हर किसी को गम में डाल दिया है।
बाथरूम में पड़ा मिली बॉडी
हालांकि, जब ब्रह्मा मिश्रा के दर्दनाक मौत की बात सामने आई, तो सबके रोंगटे खडे हो गए। जानकारी के मुताबिक, ब्रह्मा मिश्रा का निधन तीन दिन पहले ही हो गया था और उनकी बॉडी घर के बाथरूम में पड़ी हुई थी। इतना ही नहीं, उनकी बॉडी से बदबू तक आने लगी थी।