बॉलीवुड ऐक्टर आयुष्मान खुराना की नई फिल्म अंधाधुन आने वाली है। जिसके ट्रेलर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ऐसे में आयुष्मान को शनिवार को मुंबई सबअर्बन में देखा गया लेकिन वहां उनका व्यवहार अलग देखने को मिला।
विज्ञापन
2 of 5
ayushman khurana
दरअसल, हुआ कुछ ऐसा की आयुष्मान को देखते ही वहां मौजूद फोटोग्राफर्स उनकी फोटो क्लिक करने लगे। फोटो क्लिक होता देख आयुष्मान मीडिया से अपना चेहरा छिपाने लगे। इस दौरान आयुष्मान ब्लू कलर की ड्रेस और वाइट कलर की स्नीकर पहने हुए थे। फोटोग्राफर्स को देखने के बाद उन्होंने पोज न देकर अपना चेहरा छिपाने लगा। आयुष्मान से लोगों को ऐसी उम्मीद न थी।
विज्ञापन
3 of 5
ayushman khurana
आयुष्मान के इस हरकत को ऐक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा के इस ट्वीट से जोड़ा जा रहा है, जिसमें सान्या ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि आयुष्मान खुराना को बधाई हो विश करो और पूछो, खुशखबरी क्या है? उनके पास शेयर करने के लिए कुछ है।
4 of 5
ayushman khurana
आयुष्मान ने ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि यार ये हो क्या रहा है? क्या आप लोग मुझे बधाई हो विश करना बंद करेंगे। सान्या मल्होत्रा किस चक्कर में फंसा दिया तूने? सुबह से फोन बजता ही जा रहा है। नहीं सुनना मुझे, मत बोलो बधाई हो।'
आपको बता दें कि इस ट्वीट के बाद आयुष्मान के फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स को भी उन्हें ट्वीट करके बधाई दे रहें हैं। इसमें भूमि पेडनेकर, फिल्म मेकर करण जौहर और आलिया भट्ट समेत अन्य स्टार्स शामिल हैं।