फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: लॉकडाउन में बैटमैन बनकर सड़क पर निकला ये अभिनेता, लिखा- 'जिससे डरते थे वही बात हो गई'

Wed, 01 Apr 2020 05:43 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए देश को 15 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में सरकार के साथ ही बॉलीवुड सितारे भी अपने- अपने हिसाब से जरुरतमंदो की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। कुछ सितारे जहां पीएम और सीएम केयर्स फंड के साथ ही साथ अन्य संस्थानों की आर्थिक सहायता कर रहे हैं तो वहीं कुछ सितारे गरीब और जरुरतमदों को भोजन उपलब्ध करवा रहे हैं। इस बीच एक बॉलीवुड अभिनेता बैटमैन के अवतार में मदद के लिए आगे आया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Ali Fazal - फोटो : social media
दरअसल बॉलीवुड अभिनेता अली फजल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अली फजल बैटमैन के अवतार में नजर आ रहे हैं। अली खुद गाड़ी चलाते हुए अपना डांस एक्सप्रेस कर रहे हैं।  इसके साथ ही बैकग्राउंड में फिल्म विजयपथ का गाना 'राहों में उनसे मुलाकात हो गई' चल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
Ali Fazal - फोटो : social media
वीडियो के कैप्शन में अली फजल ने लिखा, 'जिससे डरते थे वही बात हो गई... बाहर के हालातों को फिलहाल फेस नहीं कर सकता हूं। इसलिए बैटमैन (डीसी का एक किरदार) मदद के लिए आगे आया है।' इसके साथ ही कैप्शन में अली फजल ने उस जगह का पता दिया है जहां वो मदद करने के लिए जा रहे थे। कैप्शन में अली ये भी बता रहे हैं कि मदद करें, चाहें थोड़ी चाहें ज्यादा।

4 of 5
Richa chadha and Ali fazal
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब अली फजल का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पहले भी हाल ही में अली का एक वीडियो ऋचा चड्ढा के साथ बात करते हुए वायरल हुआ था। वीडियो में अली अपनी गर्लफ्रेंड ऋचा के साथ वीडियो कॉल कर रहे थे। वीडियो सोशल मीडिया पर अली और ऋचा के फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था। याद दिला दें कि दोनों की शादी कोरोना वायरस के चलते टाल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ali fazal
गौरतलब है कि अली फजल बॉलीवुड के साथ ही साथ कुछ हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। वहीं अली वेब सीरीज में भी अपना दमखम दिखा चुके हैं। फिल्म फुकरे के साथ ही अली को मिर्जापुर के गुड्डू भैया के लिए भी याद किया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें