फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 years of Phulwama Attack: पुलवामा में शहीद हुए जवानों को अक्षय कुमार ने दी श्रद्धांजलि, कही दिल छूने वाली बात

Mon, 14 Feb 2022 03:46 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : Instagram
आज वैलेंटाइन डे भी है और पुलवामा के शहीदों की बरसी भी। तीन साल पहले 14 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने सीआरपीएफ (CRPF) के काफिले पर हमला किया था। इस आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए। इस मौके पर देशभर के लिए जवानों को श्रद्धांजलि दे रहे है। इसी कड़ी में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार का नाम भी जुड़ गया है।
विज्ञापन

2 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेता ने आज के दिन भारतीय सैनिकों की शहादत को याद किया है। अक्षय ने ट्विटर पर लिखा, "पुलवामा में आज के दिन अपनी जान गंवाने वाले हमारे सभी बहादुर सैनिकों को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। हम उनके और उनके परिवारों के सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा ऋणी रहेंगे।" 
 

 
विज्ञापन

3 of 4
पुलवामा हमला - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
हमले के जवाब में एयरस्ट्राइक
14 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान समर्थित 'जैश-ए-मोहम्मद' आत्मघाती हमलावर ने जम्मू से श्रीनगर जा रहे सीआरपीएफ के 2,500 जवानों के काफिले पर हमला कर दिया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके जवाब में 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में घुसकर एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया। 

विज्ञापन

4 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय की आने वाली फिल्में
अभिनेता के काम की बात करें तो अक्षय कुमार के पास रक्षा बंधन, गोरखा, ओएमजी 2, रामा सेतु, बच्चन पांडे, बड़े मियां छोटे मियां और पृथ्वीराज शामिल हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'अतरंगी रे' में देखा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें