फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Story: अक्षय के प्यार में पागल थीं शिल्पा, लेकिन 'खिलाड़ी' की इस हरकत ने चकनाचूर कर दिया एक्ट्रेस का दिल

Thu, 06 Apr 2023 07:43 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला
प्यार वो हसीन एहसास है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। भले ही प्यार करने के तरीके सबके अलग अलग हों लेकिन इसके मायने सभी के एक होते हैं। कहते हैं कि दुनिया का हर एक इंसान अपने पांव भिगोए बिना शायद समंदर पार कर सकता है, लेकिन आंखें भिगोए बिना प्यार नहीं कर सकता। प्यार वो है जो कभी चेहरे पर मुस्कान बनके चमकता है तो कभी आंखों में आंसू बनके बरसता है। प्यार में भरोसा उस रिश्ते की बुनियाद होता है। प्यार और विश्वास ही दो लोगों को एक दूसरे से बंधे रखने का करते हैं। लेकिन जब प्यार में विश्वास को ठेस पहुंचती है तो इंसान कांच की तरह बिखर जाता है। दुनिया में ऐसे काफी लोग हैं जिन्होंने प्यार की सीढ़ियां तो चढ़ना शुरू किया लेकिन विश्वास टूटने की वजह से मंजिल तक नहीं पहुंच पाए। बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दोनों के प्यार के किस्से तो मशहूर हुए लेकिन वो बस किस्से ही बनकर रह गए, उनका हमसफर बनने का सपना हकीकत से कोसों दूर रहा। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से अक्षय और शिल्पा की अधूरे प्यार की दास्तां बताने वाले हैं। तो चलिए शुरू करते हैं... 
विज्ञापन

2 of 8
शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार - फोटो : Bollywood
जब बॉलीवुड के गलियारों में अक्षय और शिल्पा के प्यार ने मचाया शोर
भले ही अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना से शादी की हो, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनका नाम कईं अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। बॉलीवुड की दुनिया में अपने हुस्न, अपनी अदाओं और अपने अभिनय से लोगों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार के प्यार की खबरों ने तो बॉलीवुड के गलियारों में खूब शोर मचाया। 90 के दशक में दोनों के प्यार के किस्से हर किसी की जुबां पर थे। उनके प्यार के किस्से अखबारों और मैगजीन के हिस्से बनने लगे थे। 
विज्ञापन

3 of 8
शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
पहली नजर में एक दूसरे को दिल दे बैठे थे अक्षय और शिल्पा
बात 1994 की है, जब फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी के दौरान अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की पहली मुलाकात हुई थी। एक ही नजर में दोनों एक दूसरे को दिल हार बैठे थे। दोनों के प्यार के चर्चे उन दिनों खूब हुए थे। लोग यह भी मानकर चल रहे थे कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। लेकिन दोनों का रिश्ता सिर्फ तीन साल तक ही चल पाया। क्योंकि उनके बीच में किसी तीसरे की एंट्री हो जाती है। यह तीसरा कोई और नहीं बल्कि उनकी बेस्ट फ्रेंड ट्विंकल खन्ना थीं। 

यह भी पढ़ें: सामने आई राघव-परिणीति की सगाई की तारीख? इस दिन एक-दूसरे को इंगेजमेंट रिंग पहनाएंगे 'रागनीति'

4 of 8
शिल्पा शेट्टी-अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय की जिंदगी में ट्विंकल के आने से शिल्पा को लगा गहरा धक्का
अक्षय और ट्विंकल की नजदीकियां बढ़ने लगी और शिल्पा अक्षय से दूर होने लगीं। यहीं से अक्षय और शिल्पा के प्यार की उल्टी गिनती शुरू हुई थी। जब शिल्पा को अक्षय और ट्विंकल के रिश्ते के बारे में पता चला तो वो अंदर से टूट गईं, एक झटके में शिल्पा का दिल कांच के टुकड़ों की तरह अलग अलग हो गया। शिल्पा को इस बात ने ठेस पहुंचाया कि जिसे उन्होंने दिलों जान से चाहा अपना सबकुछ माना, पागलों की तरह उसे प्यार किया, साथ जीने मरने के अपने देखे उस अक्षय ने उनके साथ इतना बड़ा विश्वासघात किया। एक इंटरव्यू के दौरान शिल्पा ने यह माना था कि वो समय उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल समय था, सबसे बुरा दौर था। 
विज्ञापन

5 of 8
शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
एक झटके में बिखर गई शिल्पा की जिंदगी
शिल्पा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अक्षय और उनके ब्रेकअप का कारण था कि वह उनके साथ-साथ उनकी बेस्ट फ्रेंड ट्विंकल के साथ भी थे। शिल्पा ने कहा कि वह अक्षय के प्यार में इस कदर पागल थीं कि उन्हें कुछ और नजर ही नहीं आता था। लेकिन जब उन्हें पता चला कि अक्षय उन्हें चीट कर रहे हैं, तो वह बुरी तरह टूट गईं। शिल्पा शेट्टी ने बताया था कि अक्षय कुमार उनके साथ रिलेशनशिप में रहते हुए वे ट्विंकल खन्ना को भी डेट कर रहे थे। इस बात से उन्हें गहरा धक्का लगा, वो इस दर्द को बर्दाश्त नहीं कर पाईं। एक झटके में उनकी जिंदगी बिखर गई थी। 
विज्ञापन

6 of 8
शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
उस वक्त को याद नहीं करना चाहतीं शिल्पा
ब्रेकअप की खबर पर शिल्पा ने इंटरव्यू में आगे बताया था कि वह मेरे लिए सबसे बुरा दौर था और मैं उसके कभी याद नहीं करना चाहूंगी। क्योंकि तब मेरे भरोसे को चोट पहुंची थी। लेकिन समय बड़ा बलवान है, समय के साथ अब मैं इससे उबर गई हूं और अब मैं खुश हूं। शिल्पा ने कहा कि पेशेवर तौर पर मेरे लिए सब कुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन मेरी निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए। शिल्पा ने तो अक्षय पर वादा खिलाफी का भी आरोप लगाया था। 
विज्ञापन

7 of 8
शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
जब अक्षय ने स्वीकारी शिल्पा को धोखा देने की बात
एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू के दौरान अक्षय से उनके और शिल्पा के रिश्ते के बारे में सवाल किया गया, उनसे पूछा गया कि क्या दोनों रिलेशनशिप में थे तो अभिनेता ने हां में जवाब दिया। इसके बाद अक्षय से ये भी कहा गया कि शिल्पा ने आप पर धोखा देने का आरोप लगाया है। इस पर भी उन्होंने जवाब हां में दिया। हालांकि, बाद में अक्षय ने कहा कि ये सवाल आपको उनसे पूछना चाहिए, जिन्होंने आरोप लगाए हैं। अक्षय के इन जवाबों ने इस बात की तरफ इशारा किया कि शिल्पा के आरोप बेबुनियाद नहीं थे।  

यह भी पढ़ें: 'टाइगर वर्सेज पठान' से धमाल मचाने आ रहे शाहरुख-सलमान, सिद्धार्थ आनंद ने संभाली डायरेक्शन की कमान
विज्ञापन

8 of 8
शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय ने ट्विंकल तो शिल्पा ने राज कुंद्रा से की शादी
अक्षय ने ट्विंकल खन्ना से शादी की और शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी रचाई। दोनों अब अपनी शादी-शुदा जिंदगी इंजॉय कर रहे हैं। बता दें कि अक्षय ने 2001 में ट्विंकल खन्ना से से शादी की थी, उनके दो बच्चे हैं। वहीं, शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ 2009 में शादी के बंधन में बंधे थे, उनके भी दो बच्चे हैं। अक्षय और शिल्पा दोनों ने ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ और करियर में भी काफी शोहरत हासिल की है।

यह भी पढ़ें: 'हम पांच अभी रिटायर नहीं हो रहे हैं', युवा अभिनेताओं से तुलना करने पर सलमान खान ने ली चुटकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें