प्यार, इश्क, मोहब्बत एक एहसास के न जानें कितने नाम है। यह एक ऐसा एहसास है जिससे हर परिस्थिति में इंसान को सुकून पहुंचता है। जब आपको प्यार का एहसास होता है तो दिल में एक अजीब सी हलचल महसूस होती है। प्यार में डूबे इंसान के लिए इस दुनिया में अगर कुछ हसीन होता है तो वो है सिर्फ उसका महबूब। इसकी कैफियत ही ऐसी है जो हर किसी को दीवाना बना देती है। जब प्यार की ताकत आपके साथ है तो जमाने की परवाह फिर किसे होती है। ऐसे बहुत लोग हैं जिन्होंने जमाने को दरकिनार करते हुए अपने प्यार को पाने के लिए जमीं-आसमां एक कर दिया। फिल्मी दुनिया में भी ऐसे कई सितारें है जिन्होंने जात पात से परे होकर महबूब को अपना बनाने में कोई कसर नही छोड़ी। वहीं, दूसरी तरफ कई ऐसे सितारे भी हैं जिन्होंने प्यार में वो सारी हदें पार कर दीं जिसकी वह से उन्हें निजी जिंदगी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ ऐसा ही हुआ बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली और कंगना रणौत के साथ। कंगना शादीशुदा आदित्य के प्यार में पड़ गई थीं। वहीं आदित्य ने भी कंगना के लिए अपने परिवार को ही भुला दिया था। आज हम इस लेख के जरिए बात करेंगे आदित्य पंचोली और कंगना रणौत की प्रेम कहानी की। तो चलिए शुरू करते हैं....