फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: राम-सीता बनेंगे रणबीर-आलिया और टेलर स्विफ्ट को डेट कर रहे दिलजीत दोसांझ? पढ़ें फिल्मी खबरें

Thu, 08 Jun 2023 07:57 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आलिया-रणबीर, दिलजीत दोसांझ - फोटो : social media
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया से हर दिन नई खबरें सामने आती हैं। फैंस भी अपने फिल्मी सितारों और पसंदीदा फिल्मों से जुड़ी हर जानकारी पर नजर रखते हैं। आज भी इंडस्ट्री में काफी कुछ दिलचस्प हुआ है। किसी स्टार की फिल्म तो किसी स्टार की निजी जिंदगी से जुड़ी अपडेट सामने आई हैं। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए जानते हैं दिनभर की मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 11
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2001 में रिलीज हुई सनी देओल की 'गदर' ने बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ देश के लोगों के बीच भी खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। सनी देओल और अमीषा पटेल की प्रेम कहानी को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज होने जा रहा है। लेकिन 'गदर 2' रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। दरअसल, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सनी देओल स्टारर 'गदर 2' के एक सीन की शूटिंग एक गुरुद्वारे के परिसर में किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है।
Gadar 2: मुश्किलों में 'गदर 2', शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने फिल्म ने एक सीन की शूटिंग पर जताई आपत्ति

विज्ञापन

3 of 11
चारू असोपा, राजीव सेन - फोटो : सोशल मीडिया

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम चारू असोपा लंबे समय से अपने पति राजीव सेन से अलग होने की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले साल उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ कई बयान जारी किए और चारु ने राजीव पर घरेलू हिंसा और कई अन्य आरोप भी लगाए। तमाम आरोपों-प्रत्यारोपों के बाद पिछले साल ही इस कपल ने एक दूसरे से अलग होना बेहतर समझा और कानूनी रास्ता अपनाते हुए तलाक के लिए अर्जी भी दायर कर दी।
Charu-Rajeev: चारू-राजीव सेन का हुआ तलाक, सुष्मिता के भाई ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर कही यह बात

4 of 11
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रभास की मेगाबजट फिल्म आदिपुरुष इस महीने रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर मेकर्स और फैंस दोनों एक्साइटेड हैं। प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' को रिलीज से पहले 'कार्तिकेय 2' और 'द कश्मीर फाइल्स' के प्रोड्यूसर की ओर से तोहफा मिला है। दरअसल निर्माता ने 'आदिपुरुष' की 10 हजार टिकट खरीदे हैं और श्रीराम के नाम पर दान करने का फैसला लिया है। इस फिल्म को तान्हाजी फेम ओम राउत ने डायरेक्ट किया है।
Adipurush: आदिपुरुष को मिला 'द कश्मीर फाइल्स' के प्रोड्यूसर का समर्थन, फिल्म की 10,000 टिकट दान करेंगे अभिषेक

विज्ञापन

5 of 11
कबीर खान-कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में एक्टर के अपोजिट कियारा आडवाणी नजर आएंगी। इसी बीच कार्तिक को लेकर खबर आई है कि उन्होंने फिल्म निर्माता कबीर खान के साथ अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। इस अनटाइटल्ड एक्शन ड्रामा की शूटिंग बुधवार को फिल्म सिटी, गोरेगांव के जोकर मैदान में शुरू हुई। मूवी को लेकर कई बड़े और अहम अपडेट सामने आए हैं। 
Kartik Aaryan: कबीर खान की अपकमिंग फिल्म पर काम शुरू, कार्तिक आर्यन ने शानदार अंदाज में किया शुभारंभ
विज्ञापन

6 of 11
टेलर स्विफ्ट-दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर अमेरिकी सिंगर टेलर स्विफ्ट के लिए यह वर्ष काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। लंबे समय से जो अल्विन को डेट कर रहीं सिंगर ने इस वर्ष अपना रिश्ता खत्म कर दिया। वहीं, अब स्विफ्ट से जुड़ी नई खबर ने सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी है। ताजा रिपोर्ट की मानें तो, वेनक्यूवर के एक रेस्तरां में टेलर स्विफ्ट और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को एक साथ स्पॉट किया गया, जहां दोनों बेहद करीब नजर आए। 
Diljit Dosanjh: टेलर स्विफ्ट को डेट कर रहे दिलजीत दोसांझ? 'कोजी' मोमेंट की रिपोर्ट पर की प्राइवेसी की मांग

विज्ञापन

7 of 11
प्रिया प्रकाश वारियर-उमर लुलु - फोटो : सोशल मीडिया

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर की फिल्म 'ओरु अदार लव' की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई, और देखते ही देखते प्रिया नेशनल क्रश बन गईं। वर्ष 2018 की इस फिल्म के गाने में प्रिया के आंख मारने के तरीके ने लोगों के दिलों पर कहर बरपा दिया। हालांकि, फिल्म रिलीज के पांच वर्ष बाद प्रिया ने सीन को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे इसके डायरेक्टर उमर लुलु भड़क उठे हैं। आइए जान लेते हैं कि पांच वर्ष बाद 'विंक गर्ल' के किस बयान ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है-
Wink Girl: 'विंक गर्ल' प्रिया प्रकाश वारियर की गई याद्दाश्त? डायरेक्टर उमर लुलु ने दवा बता लगाई क्लास

8 of 11
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्ममेकर नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मूवी की स्टारकास्ट को लेकर पहले जानकारी थी कि इसमें रणबीर कपूर, राम का किरदार निभाएंगे। वहीं, सीता के रोल के लिए साउथ डीवा सई पल्लवी का नाम सामने आया था। वहीं, अब इसे लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है। खबरों के अनुसार, आलिया भट्ट इसमें सीता का किरदार निभाएंगी। साथ ही रावण के रोल के लिए इस साउथ सुपरस्टार का नाम सुर्खियों में है। 
Ramayana: राम-सीता बन दिल जीतने आ रहे रणबीर-आलिया? फिल्म 'रामायण' में रावण बन छाएगा यह साउथ सुपरस्टार

9 of 11
अक्षय कुमार, अरशद वारसी - फोटो : सोशल मीडिया
'जॉली एलएलबी 3' को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। इस फ्रेंचाइजी की पिछले दो फिल्मों को मिली जबर्दस्त सफलता को देखते अब मेकर्स ने अक्षय कुमार और अरशद वारसी को एक साथ बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी कर ली है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना, पार्ट-1 और पार्ट-2 के जॉली अब एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर वकालत करते हुए नजर आने वाले हैं।
Jolly LLB 3: 'जॉली एलएलबी 3' से दोबारा बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार अरशद, जानें कब से शुरू होगी शूटिंग?

10 of 11
सारा अली खान-शर्मिला टैगोर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सारा यंग जनरेशन की पसंदीदा एक्ट्रेस में से एक हैं। वहीं, एक्ट्रेस को बीते कुछ समय से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट बटोरते देखा जा रहा है। सारा का नाम क्रिकेटर शुभमन गिल से जुड़ रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी शादी और पार्टनर को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसने सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी है। 
Sara Ali Khan: सारा अली दादी शर्मिला के नक्शेकदम पर चलकर क्रिकेटर से रचाएंगी ब्याह? खुलासे से किया सबको हैरान
विज्ञापन

11 of 11
फिल्म ताल का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। इस हफ्ते उनकी फिल्म ब्लडी डैडी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहिद का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। फिल्म में वह किलिंग मशीन बने नजर आ रहे हैं। अभिनेता इस फिल्म का जोर शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में शाहिद ने ऐश्वर्या राय संग ताल फिल्म में शूटिंग को लेकर खुलासा किया है। दरअसल शाहिद ने कहीं आग लगे लग जाए गाने पर ऐश्वर्या संग डांस किया था। इससे जुड़ा किस्सा उन्होंने बताया है। 
Shahid Kapoor: शाहिद ने साझा किया ऐश्वर्या संग शूटिंग का वह किस्सा, 'ताल' के शूट को बताया सबसे बुरा दिन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें