फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Vs South Cinema: साउथ फिल्मों की बढ़ती पॉपुलैरिटी के बीच बोले अभिषेक बच्चन, कहा- बॉलीवुड किसी से पीछे नहीं है

Tue, 26 Apr 2022 12:53 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों भारतीय सिनेमा में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां अब तक सिनेमा पर बॉलीवुड फिल्में राज करती थीं लेकिन अब एक के बाद एक साउथ की ऐसी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जो कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। इसी वजह से अब हर जगह बॉलीवुड बनाम साउथ इंडस्ट्री की बात हो रही है। इसी बीच अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेता ने पैन इंडिया लेवल पर खुलकर बात की है। अभिनेता ने कहा है कि इस समय भारतीय सिनेमा का एक खूबसूरत समय चल रहा है।  
विज्ञापन

2 of 4
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में साउथ की फिल्मों को बारे में बात करते हुआ कहा, 'मैंने कभी भी फिल्मों को इस रूप में नहीं बांटा है। मेरे लिए काफी सिंपल है जिसका कंटेंट अच्छा होगा वो फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी और जिसका कंटेंट खराब होगा वह फिल्म नहीं चलेगी। खराब फिल्म अपने कंटेंट की वजह से क्रिटिसाइज भी होती है। इसके आगे अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और सूर्यवंशी का उदाहरण देते हुए बताया कि इन फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अगर फिल्म ऑडियंस को लुभाने में कामयाब होती है तो वह अच्छी फिल्म है। 
विज्ञापन

3 of 4
अभिनेता अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक ने इस इंटरव्यू में ये भी कहा, 'मुझे पैन इंडिया लेवल समझ नहीं आता है। मुझे इस पर विश्वास नहीं है। हम एक लार्जर सिनेमा का हिस्सा हैं। मुझे हमारा सिनेमा पसंद है और मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता की फिल्म कौन सी भाषा में है।' इस दौरान अभिषेक ने ये भी माना है कि बॉलीवुड की फिल्में भी किसी से कम नहीं हैं। अभिषेक ने कहा, 'अगर आप मुझे ये कहना चाहते हैं कि साउथ में हिंदी फिल्मों के रिमेक नहीं बनते? हो सकता है। लेकिन ये भी सच है कि हम एक ही फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। बेशक अलग-अलग भाषाओं में काम करते हैं।'  
विज्ञापन

4 of 4
दसवीं - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन आखिरी बार फिल्म 'दसवीं' में नजर आए थे। इस फिल्म में अभिनेता के साथ निमरत कौर और यामी गौतम नजर आई थीं। फिल्म में अभिषेक का हरियाणवी अंदाज फैंस को खूब पसंद आया था। अभिषेक ने फिल्म में मुख्यमंत्री का किरदार निभाया था, जो भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हो जाता है। निमरत कौर फिल्म में अभिषेक बच्चन की पत्नी के रोल में थीं और यामी गौतम पुलिस अफसर की भूमिका में दिखीं।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें