फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के तीनों खान संग फिल्म कर चुकी हैं ये 9 एक्ट्रेस, आखिरी वाली को नहीं मिला अभी तक मौका

Sat, 28 Jul 2018 06:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Bollywood
बॉलीवुड में कुछ एक्ट्रेस रही हैं जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर ऊंचा मुकाम हासिल किया है और आज वे फिल्म जगत में टॉप पर हैं। इस बीच कुछ ऐसी भी हीरोइन रही हैं जिन्होंने तीनों खान के साथ फिल्म कर मिसाल कायम की है। आइए जानते हैं इनके बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
anushka sharma
2008 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से करने वाली अनुष्का शर्मा भी तीनों खान को अपने इशारों पर नचा चुकी हैं। शाहरुख के साथ वह फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के अलावा फिल्म 'जब तक है जान, जब हैरी मेट सेजल में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही वह अभी सलमान और आमिर के साथ एक-एक फिल्म में नजर आई हैं। आमिर के साथ उन्होंने फिल्म 'पीके' की थी और सलमान के साथ फिल्म 'सुल्तान' में नजर आई थीं। 
विज्ञापन

3 of 11
सलमान खान, कैटरीना
फिल्म इंडस्ट्री में मोटी फीस वसूलने वाली एक्ट्रेस कटरीना कैफ टॉप पर चल रही हैं। लेकिन इस दौरान वह भी आमिर, शाहरुख और सलमान खान के साथ काम कर चुकी हैं। फिल्म 'धूम 3'  में पहली बार कटरीना को आमिर खान के साथ देखा गया। वहीं, शाहरुख ने कटरीना के साथ फिल्म 'जब तक है जान' की थी। ऐसे में सलमान के साथ कटरीना ने फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया, एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है जैसी फिल्मों में काम किया। 

4 of 11
priety zinta
एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा लेकिन अपने छोटे से फिल्मी करियर में वह तीनों खान के साथ काम कर गईं। बता दें कि उन्होंने फिल्म 'दिल से' और 'कल हो ना हो' में शाहरुख के साथ काम किया। वहीं, आमिर के साथ उन्होंने फिल्म 'दिल चाहता है' की थी। बात करें सलमान खान की तो वह उनके साथ फिल्म 'चोरी चोरी चुपके-चुपके' और 'हर दिल जो प्यार करेगा' में देखी गई थीं। 
विज्ञापन

5 of 11
kareena kapoor
फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' से पॉपुलर होने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने शाहरुख के साथ अशोका, रा-वन, डॉन जैसी फिल्मों में काम किया। वहीं आमिर खान के साथ ब्लॉक बस्टर फिल्म 'थ्री इडियट्स' में नजर आईं। सलमान खान की बात करें तो फिल्म बॉडीगार्ड और बजरंगी भाईजान में करीना ने काम किया। 
विज्ञापन

6 of 11
Shah Rukh Rani Mukerji
यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा की पत्नी रानी मुखर्जी का फिल्मी सफर बेहद हिट साबित हुआ है और आज भी वे अपनी फिल्मों से नई छाप छोड़ती हैं। बता दें कि रानी उन एक्ट्रेस में शुमार हैं जिन्होंने बॉलीवुड के तीनों खान के साथ काम किया है। रानी ने आमिर खान के साथ फिल्म 'गुलाम' में जबरदस्त काम किया था। सलमान के साथ उन्हें फिल्म 'हैलो ब्रदर' में देखा गया। वहीं, शाहरुख के साथ उन्होंने सुपरहिट फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' की थीं। 
विज्ञापन

7 of 11
karishma kapoor
तीनों खान के साथ फिल्म करने की लिस्ट में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी शामिल हैं। उन्होंने आमिर खान के साथ सुपरहिट फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में काम किया था। वहीं सलमान के साथ वह फिल्म 'चल मेरे भाई', 'दुल्हन हम ले जाएंगे' में काम किया। बता दें कि शाहरुख के साथ करिश्मा फिल्म 'दिल तो पागल है' में नजर आईं।

8 of 11
juhi chawla
80 के दशक से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वालीं एक्ट्रेस जूही चावला भी तीनों खान के साथ काम कर चुकी हैं। जूही ने आमिर के साथ फिल्म 'कयामत से कयामत तक' की थी और सलमान के साथ वह फिल्म 'दीवाना मस्ताना' में एक छोटे से रोल में सलमान के साथ नजर आईं थी। वहीं, शाहरुख के साथ जूही ने ब्लॉक बस्टर फिल्म डर, वन टू का फोर, डुप्लीकेट, राजू बन गया जेंटलमैन, रामजाने जैसी फिल्में की है। 

9 of 11
kajol
एक्ट्रेस काजोल और शाहरुख की पर्दे पर जोड़ी आज भी हिट है। शाहरुख और काजोल की कई फिल्में हैं। लेकिन काजोल ने शाहरुख के अलावा आमिर और सलमान खान के साथ भी फिल्म की है। सलमान खान के साथ वह सुपरहिट फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' और आमिर के साथ सुपरहिट फिल्म 'फना' में नजर आईं थी। बता दें कि फिल्म 'इश्क' के लंबे अरसे बाद काजोल और आमिर फिल्म 'फना' में एक साथ नजर आए थे। 

10 of 11
Madhuri Dixit
बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित की खूबसूरती और डांस के चर्चे आज भी फिल्म जगत में किए जाते हैं। लेकिन माधुरी भी उन एक्ट्रेस में शुमार हैं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के तीनों खान के साथ काम किया है। बता दें कि उन्होंने सुपरहिट फिल्म 'दिल' में आमिर के साथ, ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में सलमान और शाहरुख के साथ सुपरहिट फिल्म 'दिल तो पागल है' में काम किया है। हालांकि इन फिल्मों के बाद भी यह जोड़ी कई फिल्मों में नजर आईं। 
विज्ञापन

11 of 11
kangana ranaut
आखिर में बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत का अब तक का फिल्मी सफर बहुत ही हिट साबित हो रहा है। लेकिन अभी तक कंगना को बॉलीवुड के तीनों खान के साथ किसी भी फिल्म में नहीं देखा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें