फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के ये सेलिब्रिटी जिन्होंने मां बनकर बच्चों को पाला, 5वां नाम चौंकाने वाला

Sun, 13 May 2018 03:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
करण जौहर और तुषार कपूर
मदर्स डे पर हर कोई अपनी मां को याद कर रहा है। एक नन्हे बच्चे के लिए मां ही उसकी दुनिया होती है। वो मां की नजर से सब कुछ समझता और सीखता है लेकिन कुछ बच्चे ऐसे होते हैं जिनके पिता ने ही उनकी मां की जिम्मेदारियां उठाई हैं। ऐसे मौके पर चलिए हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही सेलिब्रिटी के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक मां और पिता दोनों का रोल निभा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बोनी कपूर
बोनी कपूर
पिछले दिसंबर में श्रीदेवी की मौत के बाद बोनी कपूर ही अब अपने बच्चों के लिए माता-पिता दोनों की जिम्मेदारियां उठा रहे हैं। बोनी कपूर और श्रीदेवी की दो बेटियां हैं जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर। बता दें कि जाह्नवी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।
विज्ञापन

3 of 6
करण जौहर
करण जौहर
फिल्म मेकर करण जौहर सरोगेसी के जरिए दो जुड़वां बच्चों के पिता बने हैं। इनमें एक बेटा है और एक बेटी है। करण के बेटे का नाम यश और बेटे का नाम रूही है। मदर्स डे पर करण जौहर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उन्हें गर्व है कि वो एक मां भी हैं। 

 

4 of 6
तुषार कपूर और लक्ष्य
तुषार कपूर
एक्टर तुषार कपूर ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन वो एक सिंगल फादर हैं। तुषार कपूर भी सरोगेसी के जरिए एक प्यारे से बेटे के पिता बने हैं। उनके बेटे का नाम लक्ष्य है।
विज्ञापन

5 of 6
राहुल बोस
राहुल बोस
बॉलीवुड एक्टर राहुल बोस अपने चैरिटी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अंडमान और निकोबार से 6 बच्चों को गोद लिया। वह इन बच्चों को अकेले ही पाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राहुल देव
राहुल देव
एक्टर राहुल देव की पत्नी रीना का निधन मई 2009 में कैंसर से हुआ था। रीना के जाने के बाद राहुल को गहरा सदमा लगा था। दोनों का एक बेटा सिद्धांत है। पत्नी की मौत के वक्त उनके बेेटे की उम्र केवल 10 साल थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें