फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर ने खुलेआम आंटी बोलकर उड़ाया था मजाक, अब किया कुछ ऐसा ऐश्वर्या को भी नहीं आएगा यकीन

Sun, 13 May 2018 03:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कांस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की कई हस्तियां हिस्सा ले रहे हैं इस बीच सभी पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय का रेड कार्पेट पर चलने का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार वह पल भी आया जब ऐश्वर्या ने अपने जबरदस्त अपीरियंस से सभी का दिल जीत लिया। ऐसे में भला सोनम कपूर कहा पीछे रहने वाली थीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Aishwarya Rai Bachchan
कांस में जाने से पहले ही ऐश्वर्या ने 11 मई को इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया। इस मौके पर सोनम कपूर ने ऐश्वर्या का सोशल मीडिया पर स्वागत किया। सोनम ने ऐश्वर्या के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा,'मेरी गॉर्जियस को-एम्बेसडर इंस्टाग्राम पर आ गई हैं। मैं कांस पर आपके अपीयरेंस का इंतजार नहीं कर सकती।' 
विज्ञापन

3 of 5
sonam kapoor
सोनम और ऐश्वर्या दोनों ही लॉरियल पेरिस की ब्रांड एम्बेसडर हैं। ऐश्वर्या 12 मई को रेड कार्पेट पर नजर आ चुकी हैं। 13 मई को भी उन्हें यहां देखा जाएगा। 14 और 15 मई को सोनम कपूर रेड कार्पेट पर चलेंगी हालांकि अभी ये कंफर्म नहीं है कि वह अपने पति के साथ नजर आएंगी या नहीं।

4 of 5
sonam kapoor
इससे पहले 9 साल पहले 2009 में जब लॉरियल पेरिस ने सोनम कपूर को ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया तो कथिततौर पर ऐश्वर्या नाराज हो गई थीं। उन्होंने सोनम के साथ रेड कार्पेट पर चलने से इनकार कर दिया था। मामले ने तब और तूल पकड़ा जब सोनम ने भरे इवेंट में ऐश्वर्या को 'आंटी' कह दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aishwarya at sonam kapoor wedding
सोनम ने अपने एक स्टेटमेंट में कहा था कि ऐश्वर्या ने उनके पापा अनिल कपूर के अपोजिट काम किया है, इसलिए वो उनकी आंटी ही होंगी। इसके बाद से दोनों एक्ट्रेसेस के बीच अनबन की खबरें अक्सर मीडिया में आती रहीं हैं लेकिन पुराने गिले शिकवे को भुलाकर ऐश्वर्या सोनम की शादी में पहुंची थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें