फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनिधि चौहान संग देखिए इन 5 खूबसूरत बॉलीवुड सिंगर्स के पति, यह सिंगर लेती है एक गाने की मोटी रकम

Mon, 13 Aug 2018 04:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sunidhi chauhan
बॉलीवुड में अब नए-नए सिंगर्स आने लगे हैं ऐसे में हर फिल्म में अलग-अलग गायकों की आवाज सुनने को मिलती है। लेकिन यहां बात करेंगे उन 5 बॉलीवुड फीमेल सिंगर्स की जिन्होंने फिल्मों से अपनी आवाज को पिछले कई सालों से सजाती आ रही हैं...बात करेंगे बॉलीवुड की सुरीली गायिकाओं और उनके पतियों की।
विज्ञापन

2 of 6
sunidhi chauhan
इस कड़ी में बॉलीवुड की खूबसूरत सिंगर सुनिधि चौहान का सबसे पहले नंबर आता है। आज भी सुनिधि की आवाज का जादू बॉलीवुड में कायम है। इतना ही नहीं उनकी जबरदस्त आवाज के करोड़ों लोग दीवाने भी हैं। सुनिधि ने कई फिल्मों में अपनी आवाज दी जिसमें एक से बढ़कर एक सुपरहिट सॉन्ग शामिल हैं। बात करें उनके वैवाहिक जीवन की तो उन्होंने 2012 में हितेश से शादी की है। बता दें कि सनिधि ने पहली शादी बाबू खान से घरवालों के खिलाफ जाकर की थी। लेकिन साल भर में ही दोनों का तलाक हो गया और वह टूट गईं।  इसके बाद उन्होंने गाना गाना भी छोड़ दिया था। लेकिन बहुत जल्द खुद को संभाल नई पहचान कायम की।
विज्ञापन

3 of 6
Bollywood
फिल्म 'फुकरे' का पॉपुलर सॉन्ग अंबरसरिया से फेमस हुईं खूबसूरत सिंगर सोना महापात्रा की आवाज का नशा भी कुछ ऐसा ही है। उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर राम संपथ के साथ मिलकर कई गाने गाए हैं। साल 2005 में ही सोना ने संपथ से शादी रचा ली। राम संपथ ने टीवी रियालिटी शो 'सत्यमेव जयते' के लिए गाने तैयार किए हुए हैं। 

4 of 6
kanika kapoor
सुपरहिट सॉन्ग 'बेबी डॉल' से रातों-रात स्टार बनीं सिंगर कनिका कपूर जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही खूबसूरती से शब्दों को सुरों में पिरोती हैं। बता दें कि कनिका ने बॉलीवुड में कई फेमस गाने गाए हैं जिसमें देसी लुक, जवानी ले डूबी, नचे फराटे शामिल हैं। कनिका ने साल 1997 में राज चंदोक से शादी की थी।
विज्ञापन

5 of 6
Bollywood
टी-सीरीज कैसेट्स के मालिक और पार्श्वगायक गुलशन कुमार की बेटी तुलसी कुमार भी खूबसूरती में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। उनकी आवाज की जादूगरी आज के नौजवानों के सिर चढ़कर बोलती है। उन्होंने 2012 में आई सुपरहिट फिल्म 'आशिकी 2' में भी गाने गाए हैं। तुलसी ने 90 के दशक के फिल्म सड़क के 'मेनू इश्क दा लग्या रोग' का रीमिक्स सॉन्ग गाया था जो बहुत ही पॉपुलर हुआ था। तुलसी ने 2015 में हितेश को अपना जीवन साथी चुन घर बसा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bollywood
आखिर में बात करेंगे सुरों की देवी श्रेया घोषाल के बारे में। सिंगिंग रियालिटी शो से बॉलीवुड में बड़ा मुकाम पाने वाली श्रेया घोषाल की आवाज का कोई सानी नहीं है। जितनी सुरीली उनकी आवाज है उतनी ही वह सुंदर भी हैं। बता दें कि सिंगर की लिस्ट में मोटी रकम वसूल करने वाली सिंगर हैं श्रेया घोषाल। साल 2015 में श्रेया ने शैलादित्य संग शादी रचा ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें