श्रीदेवी भले ही आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी जगह लोगों के दिलों में आज भी वैसे ही है जैसे कि पहले थी। श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर देशभर में लोग उन्हें अपनी अपनी तरह से याद कर रहे हैं। मुंबई में एक बिल्डिंग पर श्रीदेवी की पेंटिंग बनाई गई तो वहीं श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने भी श्रीदेवी को नम आंखों से याद किया।
विज्ञापन
2 of 5
Boney Kapoor on Sridevi`s death
श्रीदेवी के पति और मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने हाल ही में एक वेबसाइट को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू के दौरान बोनी कपूर ने श्रीदेवी को याद करते हुए कहा - 'हर पल श्रीदेवी को याद करते हैं। कुछ हीरो होते हैं और कुछ लीजेंड्स, हीरो को याद किया जाता है और लीजेंड्स कभी नहीं मरते।'
विज्ञापन
3 of 5
Sridevi and arjun kapoor
बोनी कपूर ने आगे कहा - 'श्रीदेवी हर पल हमारे साथ है। एक पल भी ऐसा नहीं आया जब हमनें उन्हें याद न किया हो।' श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर जाह्नवी कपूर ने भी अपनी मां को याद किया। इस मौके पर जाह्नवी ने पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर में जाह्नवी श्रीदेवी की गोद में है और पीछे बोनी कपूर खड़े हैं।
4 of 5
sridevi boney kapoor
अगर श्रीदेवी हमारे बीच होतीं तो यह उनका 55वां जन्मदिन होता। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई में हुआ था। श्रीदेवी अपने करीबी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गई थीं। सभी लोग फंक्शन से वापस आ गए थे लेकिन श्रीदेवी ने 2 दिन रुकने का फैसला किया था। इसी बीच बाथटब में डूबकर उनकी मौत हुई।
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी की बात करें तो वह 'धड़क' के बाद 'तख्त' में नजर आएंगी। इस फिल्म का ऐलान हाल ही में करण जौहर ने सोशल मीडिया पर किया था। 'तख्त' एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी जिसमें जाह्नवी के अलावा कई बड़े दिग्गज एक्टर्स होंगे। 'तख्त' में जाह्नवी के अलावा रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर होंगे।