फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Bold statement: बोल्ड बयान से छाए ये बॉलीवुड स्टार्स, किसी ने न्यूड फोटोशूट को बताया सही तो किसी ने...

Thu, 15 Sep 2022 01:32 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विजय देवरकोंडा-विद्या बालन-अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ बॉलीवुड सितारे अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं और कुछ अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं, कुछ सेलेब्स हैं जो अपने अपनी बेबाक बयानी को लेकर भी खूब लाइमलाइट बटोरते हैं। यहां तक कि वह सार्वजनिक रूप से बोल्ड स्टेटसमेंट देने से भी नहीं कतराते। अपनी निजी लाइफ से लेकर किसी मुद्दे पर वह खुलकर टिप्पणी करते नजर आते हैं। यूं तो इस फेहरिस्त में कई स्टार्स शामिल हैं। मगर, पिछले दिनों ये सितारे अपनी बोल्ड बयानी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में रहे...
विज्ञापन

2 of 4
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट काफी चर्चा में रहा। इस पर तमाम सेलेब्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। मगर, विद्या बालन की कही बात ने सभी का ध्यान खींचा। एक इवेंट के दौरान जब उनसे फोटोशूट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'इसमें क्या समस्या है? यह पहली बार है, जब किसी आदमी ने ऐसा कुछ किया है। हमें भी आंखें सेंकने दीजिए।' विद्या बालन का यह बात कहते हुए का वीडियो खूब वायरल हुआ था। बता दें कि विद्या बालन अक्सर बेबाकी से मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देती नजर आती हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
विजय देवरकोंडा, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
विजय देवरकोंडा
फिल्मकार करण जौहर के चैट शो के चौथे एपिसोड में विजय देवरकोंडा एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ शिरकत करने पहुंचे थे। यहां विजय देवरकोंडा ने करण जौहर के सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। इनमें से कई सवाल तो ऐसे थे कि कोई भी शर्मा जाए, लेकिन विजय देवरकोंडा ने बोल्ड अंदाज में उनके जवाब दिए। शो में विजय देवरकोंडा ने अपने डार्क सीक्रेट पर भी बात की थी। दरसअल, करण जौहर ने विजय देवरकोंडा से पूछा कि क्या उन्होंने कभी 'थ्रीसम' में हिस्सा लिया है? इस पर विजय देवरकोंडा ने शर्माते हुए कहा, 'उन्होंने कभी ऐसा कुछ नहीं किया।' इस पर जब करण ने पूछा, 'क्या वह कभी ऐसा करना चाहेंगे?' तो विजय ने कहा, 'बिल्कुल मुझे कोई ऐतराज नहीं है।' इतना ही नहीं करण जौहर ने विजय एवरकोंडा से यह तक पूछ डाला था कि क्या उन्होंने कभी लू में शारीरिक संबंध बनाए हैं? इस पर विजय देवरकोंडा ने कहा था कि उन्होंने लू में तो नहीं, लेकिन गाड़ी में ऐसा किया है। 
विज्ञापन

4 of 4
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर
हाल ही में अनिल कपूर भी करण जौहर के कॉफी विद करण शो में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान अनिल कपूर का उत्साह देखने वाला था। बता दें कि अनिल कपूर इस उम्र में भी बेहद युवा नजर आते हैं। अक्सर उन्हें इस सवाल का सामना करना पड़ता है कि आखिर उनके युवा दिखने का राज क्या है! हाल ही में करण जौहर ने भी अनिल कपूर से यही पूछा। करण जौहर ने कहा, 'वो कौन-सी तीन चीजें हैं जो आपको यंग महसूस कराती हैं?' इस पर अनिल कपूर ने कहा, 'सेक्स, सेक्स और सेक्स।' अनिल कपूर की यह बात सुनकर उनके साथ शो में गए वरुण धवन भी हैरान रह गए और जोर-जोर से हंसने लगे। हालांकि, बाद में अनिल कपूर ने कहा, 'यह सब स्क्रिप्टेड है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें