Varinder Singh Ghuman
- फोटो : Social Media
वरिंदर ने 2009 में मिस्टर इंडिया का खिताब जीता था और मिस्टर एशिया कॉन्टेस्ट में उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया था। उन्हें दुनिया का पहला शाकाहारी और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ बॉडी बिल्डिंग से प्रोफेशन कार्ड हासिल करने वाला पहला भारतीय बॉडी बिल्डर माना जाता है। वरिंदर बताते हैं कि एक्टिंग उनके लिए महज एक संयोग रहा। वह कहते हैं, "मैंने एक्टिंग के बारे में कभी भी प्रोफेशन की तरह नहीं सोचा था, मगर पहले 'रोर' और अब 'मरजावां' में काम करने के बाद मैं इस सफर का पूरा मजा ले रहा हूं।"