बॉबी देओल लंबे वक्त बाद 'आईफा अवॉर्ड 2018' में नजर आए थे। इस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान बॉबी की उनके बेटे आर्यमन के साथ की तस्वीरों खूब वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों के बाद से बॉबी के बेटे की बॉलीवुड एंट्री को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे थे जिस पर अब बॉबी देओल ने चुप्पी तोड़ी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Bobby and Aryaman
दरअसल, बॉबी देओल के बड़े भाई सनी देओल का बेटा करण जल्द ही 'पल पल दिल के पास' फिल्म से डेब्यू करने वाला है। ऐसे में बॉबी के बेटे के सिनेमाजगत में एंट्री को लेकर सुगबुगाहट होने लगी थी जिस पर बॉबी देओल ने बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
3 of 5
Bobby and Aryaman
मुंबई मिरर से बात करते हुए बॉबी देओल ने कहा - 'मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे ऐसा बेटा मिला है। वह अभी 17 साल का है और मैं नहीं चाहता कि वह समय से पहले कुछ करें। मैंने यही कोशिश की है कि मैं बच्चों को लाइम लाइट से दूर रखूं ताकि वह अपना बचपन अच्छी तरह से बिता सकें।'
4 of 5
bobby deol
बॉबी ने कहा - 'इस वक्त आर्यमन अपनी पढा़ई और क्रिकेट पर ज्यादा फोकस कर रहा है। रही बात करियर की तो यह उसकी पसंद है।' आपको बता दें, बॉबी देओल हाल ही में रिलीज फिल्म 'रेस 3' में नजर आए थे। 'रेस 3' का नाम हाईएस्ट ग्रोसर फिल्म की लिस्ट में शुमार है लेकिन यह फिल्म सलमान खान के कद के अनुसार कामयाब नहीं रही।
दिलचस्प बात यह है कि 'रेस 3' ने बॉबी देओल के करियर को नई उड़ान जरूर मिल गई। बॉबी की झोली में इस वक्त 'हाउसफुल 4' है इसके साथ 'यमला पगला दीवाना फिर से' में नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल अगस्त में रिलीज होगी।