अक्सर ऐसा देखा जाता है कि पिता अगर बड़ा सेलेब्रिटी है तो लोग उसके बच्चों से भी वैसी ही उम्मीद लगा बैठते हैं । लेकिन बच्चे अपना अलग मुकाम हासिल करते हैं और लोगों की उम्मीदें टूट जाती हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अपने जमाने में पहले फिल्मी परदे और फिर लोगों के दिलों पर राज किया, लेकिन उनके बच्चे बॉलीवुड में फ्लॉप हो गए। हालांकि उन्होंने बाकी क्षेत्रों में खूब नाम कमाया।